घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार होंठ

होठों पर सफेद धब्बे दूर करने के लिए 6 घरेलू उपाय

होठों पर सफेद धब्बे दूर करने के लिए घरेलू उपाय

पार्टी के लिए तैयार होते समय क्या आप अपने होंठों पर सफेद धब्बों को देखती हैं। ये परेशान करने वाले सफेद धब्बे होंठों पर कहीं भी विकसित हो सकते हैं। वैसे आपको बता दें कि सीबम (तेल) के असामान्य स्राव के कारण आप इन धब्बे को होंठों पर देखते हैं।

संचित सीबम बैक्टीरिया के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है, और यह संक्रमण आसपास के ऊतकों की सूजन का कारण बन सकता है। आज हम आपको कुछ प्राकृतिक उपचार बताएंगे, जो आपके धब्बे को खत्म करने में मदद करेंगे।

सेब का सिरका

सेब का सिरका

हम यहां मजाक नहीं कर रहे हैं! सेब का सिरका प्रभावी ढंग से आपके होंठों पर सफेद धब्बे को कम कर सकता है। इसमें एस्ट्रिजेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से लड़ने और सीबम स्राव में संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इसके लिए सेब का सिरका और पानी को बराबर मात्रा में ले और इसे अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं और कुछ समय बाद पानी से धो लें।

जोबोजा तेल

जोबोजा तेल विटामिन ई और पोर-कसने वाले कंपाउंड में समृद्ध है जो होंठों पर स्किन को पोषित करते हैं और इसके आस-पास और उन छिद्रों को भी कम करते हैं जो अतिरिक्त सीबम का उत्पादन करते थे। इसके लिए आप एक से दो बूंद आर्गन तेल और एक से दो बूंद जोबोजा तेल लीजिए। फिर इसे 8 से 10 मिनट रहने दें और पानी से धो लीजिए।

सफेद धब्बे हटाने के लिए लहसुन

सफेद धब्बे हटाने के लिए लहसुन

होठों पर सफेद धब्बे हटाने के लिए आप लहसुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन आपके होंठों पर उन सफेद धब्बों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

शक्तिशाली लहसुन एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और यह आपके रक्त प्रवाह में बैक्टीरिया को कम करने में आपकी सहायता कर सकता है। इस तरह, आप एक अच्छी स्वच्छता बनाए रखने में सक्षम होगा। इसलिए अपनी डाइट में लहसुन को शामिल करें। – लहसुन के फायदे

ऑयल ट्रीटमेंट

थोड़ा सा स्कॉच पाइन आवश्यदक तेल लेकर उसमें उसी मात्रा में बेजोइन, काब्रेउवा और टी ट्री ऑयल तीनों को मिला लें। फिर इसे फोर्डायस सफेद धब्बों पर लगाकर, ड्राई होने के लिए थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।

अंत में गुनगुने पानी से और एंटी-बैक्टी़रियल साबुन से इसे साफ कर लें। सुनिश्चित करें कि ऊपर उल्लिखित घरेलू उपचारों में से किसी एक उपाय का उपयोग करते समय एलर्जी न हो।

होंठों के लिए नारियल तेल

होंठों के लिए नारियल तेल

आपकी डिहाइड्रेट स्किन के कारण, सीबम का अतिरिक्त स्राव सफेद धब्बे का कारण बन सकता है। लेकिन, नारियल का तेल आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए एक शानदार तरीके के रूप में काम कर सकता है।

इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं जो होंठ को मॉइस्चराइज करने और इसे कोमल बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप प्रभावित क्षेत्र में नारियल का तेल लगाएं और आप निश्चित रूप से अंतर देखेंगे। – नारियल तेल के नुकसान

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां, फलियां, साग, राजमा, साबुत अनाज और दालें, सोया उत्पादों, अंडे की जर्दी, आलू, गेहूं का आटा, गोभी, चुकंदर, केले और ब्रोकोली को अपने आहर में शामिल कीजिए क्योंकि इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है।

आहार में फोलिक एसिड सप्लीमेंट के अधिक सेवन से होंठों पर सफेद धब्बों को दूर करने में सहायता मिलती है। तेजी से होंठों पर धब्बे को कम करने के लिए नियमित रूप से इनका सेवन करें। आप किसी भी फार्मेसी से फोलिक एसिड के प्रोडक्ट ले सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment