लीवर

लिवर की बीमारी का इलाज करती हैं ये 7 चीजें

लिवर की बीमारी का इलाज करती हैं ये चीजें

हमारा लीवर आपके शरीर में 500 से अधिक कार्यों को करने वाला सबसे बड़ा आंतरिक अंग है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि लिवर को बीमारियों से दूर रखा जाए और इसे स्वस्थ बनाए रखने के लिए सही आहार का सेवन जाए। नीचे दिए गए कुछ खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने से लीवर को इलाज करने में बहुत ही मदद मिलेगी।

#हल्दी

हल्दी का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटोइड अर्थराइटिस के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसके अलावा यह लिवर रोग में भी बहुत फायदेमंद है। हल्दी का इस्तेमाल भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई मसाला कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री, एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं जो लिवर एकदम दुरूस्त रखने में मदद करते हैं।

#अदरक

अदरक

अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। अदरक एक शक्तिशाली सुगंधित जड़ी बूटी और विटामिन सी का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत है और इसमें कई तरह के खनिज पाए जाते हैं। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लीवर को तंदुरूस्त रखने मदद करता है। – अदरक और शहद के फायदे

#नींबू

विटामिन सी के समृद्ध स्रोत के रूप में, नींबू का रस शरीर को प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम की कमी से बचाता है। इसके लिए हर सुबह गर्म पानी के साथ आप नींबू के रस का सेवन कीजिए। इसे पीने से शरीर के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यह लीवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।

#चुकंदर

चुकंदर

चुकंदर का रस विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में सहायता करता है और कोशिकाओं को मुक्त कणों को नुकसान पहुंचाने से बचाता है। इसके अलावा खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर कई गुणों का खजाना है। कई तरह की बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बनाने में सहायता करता है। – दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है चुकंदर

 

#एवोकाडो

एवोकाडो

एवोकाडो एक स्वस्थ वसा वाला फल है और यह फाइबर में समृद्ध हैं, जो वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है। ग्लूटेथिओन एवोकाडो द्वारा उत्पादित एक कंपाउंड है जो शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को हटाने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने एवोकाडो में रसायनों की खोज की है जो सक्रिय रूप से लिवर की क्षति को कम करते हैं।

#अंगूर

अंगूर

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डिटॉक्सिफिकेशन महत्वपूर्ण है और सबसे अच्छी चीज जो आपको ऐसा करने में मदद कर सकती है वह लहसुन है। लहसुन एलिसिन में समृद्ध है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाता है। एलिसिन मुख्य बायोएक्टिव कंपाउड है, जो से हानिकारक पदार्थों को दूर करता है।

#कलौंजी का तेल

भारत के लगभग हर किचन में मिलने वाले कलौंजी में मौजूद शरीर की हर समस्या के समाधान के रूप देखा जाता है। कलौंजी के बारे में कहा जाता है कि यह कलयुग की संजीवनी बूटी है। टीऑक्सीडेंट से भरपूर कलौंजी शरीर की प्रतिरोधकता बढाने में पूरी तरह से समझ है। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment