लीवर सब्जियों के फायदे

लिवर की दवा का काम करे किचन में रखी ये चीज!

लिवर की दवा का काम करे किचन में रखी ये चीज

लिवर शरीर के कई जरूरी कामों जैसे पाचन, मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और पोषक पदार्थों के स्टोरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपको बता दें एक स्वस्थ व्यक्ति के लिवर का वजन करीब एक से डेढ़ किलोग्राम होता है। लिवर का स्थान ज्यादातर डायाफ्राम के नीचे, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में होती है। यह हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है।

लीवर हमारे रक्त की संचरना को नियंत्रित करता है, उसमें से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आंतों के द्वारा भोजन में से अवशोषित किये गए पोषक पदार्थों को शरीर के उपयोग करने लायक बनाता है। यह ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में परिवर्तित करके एनर्जी मेटाबॉल्जिम को संतुलित करता है।

अनहेल्दी खानपान और ख़राब जीवनशैली की वजह से आपके लिवर पर कम का लोड बढ़ता है, जिससे यह विषाक्त पदार्थों और फैट को ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता। यदि आपका लिवर सही तरह से काम न करे तो मोटापा, दिल की बीमारी, लंबी थकान, सिरदर्द, पाचन में गड़बड़ी, एलर्जी और अन्य बीमारियां हो सकती हैं।

दुर्भाग्य से, ऐसी कई बीमारियां हैं जो लिवर और उसके कामकाज को प्रभावित कर सकती हैं। लिवर को प्रभावित करने वाली सामान्य स्थितियों के उदाहरणों में शामिल हैं:- ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, बिलारी अत्रेसिया, सिरोसिस, हेमोक्रोमैटोसिस, हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी।

लिवर के लिए काम करे लहसुन

लिवर के लिए काम करे लहसुन

लीवर को साफ, सक्रिय और विषाक्त पदार्थों से रहित बनाने के लिए आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए। लिवर को साफ करने में लहसुन काफी गुणकारी होता है।

लहसुन प्रत्येक रसोईघर में एक आम घटक है, प्राचीन काल से ही, यह अपने कई स्वास्थ्य लाभकारी गुणों के लिए अत्यधिक मूल्यवान है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर लहसुन लिवर में एंजाइम्स को सक्रिय करने में मदद करता है, इससे विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद मिलती है। – लीवर क्या है, उसके कार्य और लीवर के रोग

साथ ही इसमें एलिसिन और सेलेनियम नामक दो नैचरल कंपाउंड पाए जाते हैं, जो लिवर-क्लीनिंग प्रोसेस को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, लहसुन कलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड स्तर को कम करता है। यह दोनों लिवर को ओवरलोड करते हैं।

लहसुन के अन्य फायदे

लहसुन के अन्य फायदे

1. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पाया कि लहसुन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को 10 फीसदी तक कम करने में मदद कर सकता है।

2. वैज्ञानिकों का प्रमाण है कि लहसुन हृदय रोगों को रोकने में मदद कर सकता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल, लिपिड, और सीरम ट्राइग्लिसराइड को कम करके कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

3. यह पेट और पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायता कर सकता है। इसलिए, यदि आप आंतों की समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आप लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

4. हाई ब्लड शुगर मधुमेह, रक्तचाप, मोटापे आदि को बढ़ाने का काम करत है। यदि आप हाई ब्लड शुगर से पीड़ित हैं, तो आपको अपने आहार में लहसुन शामिल करना चाहिए।

5. लहसुन आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन में फाइटोन्यूट्रिएंट होते हैं जो नेचर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटीऑक्सिडेंट विषाक्त पदार्थों को दूर करते हैं और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और आपको बीमार पड़ने से रोकते हैं।

6. सामान्य सर्दी और अस्थमा के इलाज के लिए लहसुन का उपयोग लाभकारी माना जाता है। छाती के जमाव के इलाज के लिए नाक के पास और गले और फेफड़ों के क्षेत्र में लहसुन और सरसों के तेल की मालिश कीजिए। आपको आराम मिलेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment