मांसपेशियां

मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने वाले आहार

मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने वाले आहार

मांसपेशियों की ऐंठन, अक्सर कड़े व्यायाम से जुड़ी होती है, कभी-कभी आंशिक रूप से खराब आहार के कारण होती है। नियमित रूप से अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करने से संभावित रूप से क्रैम्पिंग या ऐंठन, को रोकने में मदद मिल सकती है।

आपको बता दें कि पोटेशियम मुख्य खनिज है जो मसल क्रैम्प यानी मांसपेशियों की ऐंठन की रोकथाम के लिए जाना जाता है। यह एक आवश्यक खनिज है जो मांसपेशियों और नसों के बीच संचार की सहायता कर सकता है। यद्यपि पोटेशियम अक्सर केले से जुड़ा होता है। आज हम कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताएंगे जिसमें पोटेशियम की मात्रा अच्छी पाई जाती है।

तरबूज

मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने के लिए तरबूज भी बहुत ही फायदेमंद है। यदि आप तरबूज के दो स्लाइस का सेवन करते हैं तो यह आपको 640 मिलीग्राम पोटेशियम देता है। जो आपकी दैनिक जरूरत का 14 प्रतिशत है। आप इसे कई तरह से खा सकते हैं।

टमाटर

टमाटर

एक कप टमाटर के जूस के सेवन से आपको दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत पोटेशियम मिलता है। इसमें पोटेशियम के साथ-साथ पानी की भी अच्छी मात्रा होती है।

इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने और मांसपेशियों के खिंचाव से बचने के लिए टमाटर को डाइट में शामिल करना अच्छा रहता है। इसके अलावा टमाटर एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन का अच्छा स्रोत हैं, जो हृदय रोग और कैंसर के जोखिम सहित कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

केला

केला पौष्टिक पावरहाउस है, जो ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट और हृदय को स्वस्थ रखने वाले पोटेशियम से भरा हुआ है। केला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। पोटेशियम के अलावा इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जो आपकी मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को कम करते हैं।

शकरकंद

शकरकंद

कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद में पोटेशियम के साथ-साथ फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैंगनीज और कई अन्य विटामिन और खनिजों की अच्छी मात्रा होती है।

एक पके हुए शकरकंद में 542 मिग्रा पोटेशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 12 प्रतिशत है। पोटेशियम मसल्स के विकास में मदद करता है। इसकी कमी के कारण भी मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। इनका सेवन गैस पर या ओवन में भून करके भी कर सकते हैं। – प्रेग्नेंसी में शकरकंद खाने के फायदे 

बीन्स

बीन्स में अलग-अलग तरह के किस्म पाए जाते हैं, लेकिन समग्र बीन्स पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत हैं। एक कप किडनी बींस में 717 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का 15 प्रतिशत है। जबकि काले बींस के एक कप में 801 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जो आपकी दैनिक जरूरत का 17 प्रतिशत है।

नट्स

नट्स

28 ग्राम बादाम में आपकी दैनिक जरूरत का 20 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके अलावा अखरोट, बादाम, मूंगफली और बीज भी आपको मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द से बचाव करने में मदद करते हैं। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए मसल क्रैम्प से बचने के लिए इन्हें अपने डाइट में शामिल करें। – टाइगर नट्स के फायदे

पानी का ज्यादा सेवन करें

डिहाइड्रेशन कभी-कभी मांसपेशी ऐंठन का कारण हो सकता है। पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कीजिए।

अंडा

अंडा

प्रोटीन का स्रोत अंडे में अमीनो एसिड ल्यूसिन भी पाया जाता है जो मसल्स बिल्ड करने में सहायता करता है। अंडे शरीर में सूजन और दर्द को कम करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे सेलेनियम और ल्यूटिन होते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment