मांसपेशियां

मांसपेशियों को मजबूत कैसे करें

मांसपेशियों को मजबूत कैसे करें

चाहे आप अधिक सक्रिय होना चाहते हैं या अधिक वजन उठाना चाहते हैं। अच्छा पोषण मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मदद कर सकता है। मांसपेशियों को बनाने और वसा को कम करने के लिए, आपको विभिन्न प्रकार के प्रोटीन, सब्जियां, फलों, कार्ड्स और स्वस्थ वसा की आवश्यकता होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मांसपेशियों को मजबूत कैसे करें।

मांसपेशियों को मजबूत कैसे करें

अंडे से होती हैं मांसपेशियां मजबूत

अंडे को प्रोटीन, सेलेनियम, विटामिन डी, विटामिन बी6, विटामिन बी12, जिंक, आयरन, तांबा, कैल्शियम व ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन व मिनरल्स से भरपूर अंडा खाने से आपके शरीर को मजबूती मिलती है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छा कोलेस्ट्राल यानि एचडीएल कोलेस्ट्राल बढ़ता है।

मांसपेशियों के लिए बादाम

मांसपेशियों के लिए बादाम

आपके मांसपेशियों और कोलेस्ट्रॉल के लिए बादाम बहुत ही फायदेमंद है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व है जो आपके सेहतमंद रखने में बहुत ही मदद करते हैं। इसके अलावा बादाम संतृप्त फैटी एसिड में कम है, असंतृप्त फैटी एसिड में समृद्ध है। बादाम खाने से मांसपेशियां और नर्व फंक्शन भी बहुत बेहतर होता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट के साथ-साथ प्रोटीन भी शामिल हैं। हर रोज सुबह पानी में भीगे हुए बादाम छीलकर आप खाइए, यह आपके लिए सही रहेगा।

लो फैट मिल्क

टोन्ड मिल्क या लो फैट मिल्क से फुल क्रीम वाले मिल्क की ही तरह सभी पोषक तत्व मिलते हैं, केवल इसमें फैट नहीं होता। इसमें कैल्शियम भी काफी होता है जो हड्डियों, दांत और मासपेशियों के लिये अच्छा होता है।

मांसपेशियों के निर्माण के लिए इसमें महत्वपूर्ण प्रोटीन और पोटेशियम होता है। तीन कप दूध पीने से आपको कैल्शियम और विटामिन डी मिलेगा। इसके अलावा लो फैट मिल्क शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

मांसपेशियों को मजबूत करे दही

मांसपेशियों को मजबूत करे दही

अपनी हेल्थ को सही रखना है तो अपनी डाइट में दही को शामिल कीजिए। इसमें पाया जाने वाला प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया आपको कई बीमारियों से बचाता है। यह पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत है। कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, पोटेशियम, और मैग्नीशियम से भरपूर दही के सेवन से शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद मिलती है।

दही में कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ्य मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा दही खाने वालों को प्रोटीन की खुराक भी मिलती है जो मांसपेशियों के लिए अच्छा होता है। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व इंसान के शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होते हैं।

मसल्स की मजबूती के लिए जैतून का तेल

अपनी मांसपेशियों को मजबूत करना है तो जैतून का तेल बहुत ही गुणकारी है। कमजोर, बूढ़े बच्चों और बीमार लोगों के लिए जैतून के तेल से मसाज करने की सलाह दी जाती है। जैतून के तेल में कोलन और स्तन कैंसर, मधुमेह, हृदय की समस्याओं, गठिया और उच्च कोलेस्ट्रॉल का उपचार करने की क्षमता शामिल है।

इसके अलावा यह यह सूजन, दर्द, मांसपेशियों का कड़ापन दूर करता है और त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। यह वजन घटाने में भी सहायता करता है, मेटाबॉल्जिम में सुधार करता है, पाचन करता है, और उम्र बढ़ने से रोकता है।

मांसपेशियों को स्ट्रांग करे पानी

मांसपेशियों को स्ट्रांग करे पानी

पानी पीना मांसपेशियों के दर्द की सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। सुबह उठकर पानी पीने से न केवल वजन कम होता है बल्कि शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है और रक्ता या खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है। इसके अलावा पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होती है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती है। यह सिर दर्द में एक उपयोगी उपचार के तौर पर काम करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment