मांसपेशियां योग मुद्रा

मांसपेशियों में दर्द से राहत देते हैं ये 5 योग आसन

जाने मांसपेशियों में दर्द से राहत देने वाले 5 योग आसन और बनाये मांसपेशियों को मजबूत, yoga tips in hindi for muscles pain and to make strong muscles, muscle ke liye yoga tips hindi.

मांसपेशियां शारीरिक संचालन में एक अहम भूमिका निभाने के लिए उत्तरदायी रहता है। खून को पूरे शरीर में पहुंचाने के लिए इनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मांसपेशियां स्वस्थ्य रहे इसके लिए हम कई तरह के घरेलू उपचार को अपनाते हैं, लेकिन आज हम इस लेख में मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए और मांसपेशियों में दर्द को दूर करने के लिए योग अभ्यास के बारे बताएंगे। आपको बता दें कि मानव शरीर में 639 मांसपेशियां पायी जाती हैं। इनमें से 400 पेशियां रेखित होती हैं। शरीर में सर्वाधिक पेशियां 180 पीठ में पाई जाती हैं। हमारी दिनचर्या में ज्यादातर काम झुककर करते हैं। ऐसे में पीठ दर्द, सरवाइकल, कमर दर्द आदि आम हो गए हैं।

योग के कुछ आसन न सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं बल्कि रक्त संचार को भी बेहतर करते हैं। आइए जानते हैं मांसपेशियों के लिए उन्हीं योग अभ्यास के बारे में…

मांसपेशियों में दर्द दूर करें और बनायें मांसपेशियों को मजबूत

#1 उष्ट्रासन योग आसन

मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए उष्ट्रासन बहुत ही उपयोगी आसन है। इस आसन से मांसपेशियों में खून का सही प्रभाव रहता है। इसे हम कैमल पोज के नाम से भी जानते हैं। इसको करने से हमारे हिप्स और थाइज मजबूत होते हैं और रीढ़ की हड्डी के लोच में वृद्धि होती है। इसके अलावा इससे शारीरिक मुंद्रा में सुधार होता है और साथ में कमर का दर्द भी कम होता है।

#2 मकरासन

मकर के समान होने की वजह से इस आसन को मकरासन कहा जाता हैं। मकरासन को हर तरह के उम्र के बच्चे कर सकते हैं। इस आसन को हम पेट के बल करते हैं जिसकी मदद से मांसपेशियों में होने वाले कई तरह के दर्द से निजात पाया जा सकता है। यह आसन श्याटिका, सरवाइकल और स्लिप डिस्क जैसे दर्द में बहुत ही आराम देता है।

#3 धनुरासन भी देगा लाभ

धनुरासन एक ऐसा योग आसन है जिसकी मदद से आप पीठ, कमर और गर्दन दर्द में आराम पा सकते हैं। इसके अलावा इस आसन से पेट की चर्बी कम होती है। इस आसन से कूल्हे और जांघ भी मजबूत होते हैं। वैसे इसे धनुरासन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस योग में शरीर का आकार धनुष की तरह होता है।

#4 जनु शीर्षासन

जनु शीर्षासन को मन शांति प्रदान करने वाला आसन है। इसकी मदद से न केवल रीढ़ की हड्डी, कंधे और हैमस्ट्रिंग में सुधार आएगा बल्कि मासिकधर्म में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगा। इसके अलावा यह आसन प्रेग्नेंट होने के दौरान पीठ की हड्डी को मजबूत बनाता है। जनु शीर्षासन के इतने सारे लाभ होने की वजह मांसपेशियों को आराम देने के लिए इस आसन को महत्वपूर्ण माना गया है।

#5 सुप्त पदंगुस्थासन योग आसन

जिन लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता है उसे सुप्त पदंगुस्थासन का सहारा लेना चाहिए। इस आसन के करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में आराम मिलता है। इसे हम Spine Big Toe Posture के नाम से भी जानते हैं। यह आसन उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है जो हमेशा पीठ के दर्द, रीढ़ की हड्डी और घूटने के दर्द से परेशान रहते हैं। इसे महिलाओं के लिए भी इस आसन को उपयोगी माना जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment