पेट

आंत की सफाई करने वाले 6 आहार

आंत की सफाई करने वाले आहार

आजकल अधिकांश लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या काफी आम हो गई है। इसका मुख्य कारण बड़ी संख्या में लोग ऐसे खाद्य पदार्थों पर भरोसा करते जा रहे हैं, जिसमें स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है।

इसके अलावा शरीर का सिस्टम कई तरह के विषाक्त पदार्थों से भरा हुआ है। ऐसे में आज हम आंत की सफाई करने वाले आहार के बारे में बात करेंगे। इन आहारों का सेवन करने से पाचन समस्याओं को ठीक करने में सहायता मिल सकती है।

आंत की सफाई में पालक है फायदेमंद

आंत की सफाई में पालक है फायदेमंद

पोटेशियम, मैग्नीशियम, और विटामिन बी6, विटामिन बी9 और विटामिन ई से भरपूर पालक बहुत ही फायदेमंद हरी सब्जीि है, यह ऐसी पत्ते दार सब्जीय है जिससे पेट की कई सारी समस्याे दूर होती है और यह पाचन को भी दुरुस्तं करता है।

खाने में पालक का प्रयोग करके आप न केवल अपने शरीर में आयरन को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी आंत को भी पूरी तरह से साफ कर सकते हैं। इसमें शरीर के लिए जरूरी सभी तत्वर पाये जाते हैं। पालक में मौजूद फ्लेवोनोइड्स एंटीआक्सीडेंट का काम करता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यून सिस्टम बढ़ाता है।

फलों का सेवन

फलों का सेवन

ऊर्जा प्राप्त करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आपको विटामिन लेने की जरूरत है और आप इसे फलों से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फल में बड़ी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। फलों के जूस को डायट चार्ट में शामिल करने से यह स्वंस्थक और बीमारियों से मुक्तल रखता है।

फलों के जूस में फाइबर और अन्यो एंजाइम्सि पाये जाते हैं जो आंतों को साफ करने में महत्वंपूर्ण भमिका निभाते हैं। इसके लिए आप ताजे फलों का जूस निकालकर उसका सेवन कीजिए। इससे एसिडिटी और कब्जस की शिकायत को दूर करने में सहायता मिलती है।

एलोवेरा

एलोवेरा

ज्यादातर लोग ऐलोवेरा जेल को सबसे कारगर ब्यूटी प्रॉडक्ट के रूप में देखते हैं। चेहरे की सुंदरता को लिए लोग ऐलोवेरा का बहुत उपयोग करते हैं, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। एलोवेरा का रस आपकी आंतों को साफ करता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण, एलोवेरा का रस भी आपके शरीर में अत्यधिक सूजन के कारण होने वाले लक्षणों को कम करने में सहायता करता है। बाजार में एलोवेरा की कई किस्में उपलब्ध हैं। इसमें आप ऑर्गेनिक एलोवेरा को खोजने का प्रयास करें।

पेट की आंतों के लिए लहसुन

पेट की आंतों के लिए लहसुन

लोगों ने 5000 से अधिक वर्षों के लिए एक खाद्य और दवा के रूप में लहसुन का उपयोग किया है। पेट की आंतों को साफ करना है तो आप लहसुन का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

कई तरह के संक्रमण से लड़ने वाला लहसुन न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि इसका शरीर के रक्त संचार, पाचन और इम्यूनिटी पर सकारात्मरक प्रभाव पड़ता है। यह सेलेनियम का भी अच्छात स्रोत है। एलिसिन के साथ-साथ इसमें अन्यम तत्वत भी होते है जैसे-एजोने, एलीनि आदि जिनसे एसिड रिफ्लक्सह की समस्यान दूर होती है।

नींबू

नींबू

आंतों की बीमारी या आंत की सफाई के लिए लहसुन बहुत ही उपयोगी है। नींबू बड़ी आंत से अपशिष्ट पदार्थ से छुटकारा पाने में मदद करता है। यह एंटीसेप्टिक की तरह कार्य करता है जो सूक्ष्मजीवों के विकास को धीमा कर देता है। अपनी आंत को साफ करने के लिए आप रोज सुबह नींबू पानी का सेवन कीजिए।

आंत की सफाई के लिए ग्रीन टी

आंत की सफाई के लिए ग्रीन टी

ग्रीन टी विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर पेय पदार्थ है, जो आपके शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में सहायता करता है। वजन घटाने में उपयोगी ग्रीन टी पाचन क्रिया में भी सुधार करता है। ग्रीन टी के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर और तेज गति से काम करती है। यह आंत को पूरी तरह से साफ करने में मददगार है।

यह आपके कोलन को साफ करने में मदद करता है और आपके बाउल फक्शन में भी सुधार करता है। इसके अलावा ग्रीन टी में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को शरीर में प्रवेश करने से रोकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment