लाइफस्टाइल

पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं

पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं

कई बार छोटी-छोटी बात वक्त के समय के साथ बड़ा रूप ले लेती है और कब रिलेशन को खराब कर देती है यह पता ही नहीं चलता। यदि आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर करना चाहते हैं तो पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं इसपर आपको ध्यान देना चाहिए। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिलेशन पूरी जिंदगी अच्छा रहेगा।

पुरुषों से क्या चाहती हैं महिलाएं

पुरुषों से महिलाएं चाहती हैं सम्मान

पुरुषों से महिलाएं चाहती हैं सम्मान

ऐसा देखा गया है कि यदि आप किसी का सम्मान करते हैं तो सामने वाला भी आपको उसी सम्मान की नजर से देखता है। सम्मान हर किसी को चाहिए, इससे उन्हें अंदर से खुशी की अनुभूती होती है। महिलाएं पुरुषों से यही चाहती हैं कि वह उन्हें अच्छी तरस से सम्मान दें। अब चाहें महिलाएं आपके पास खड़ी हों या फिर दूर, वे आपसे हमेशा सम्मान चाहती हैं।

यहां सम्मान का मतलब पुरुष यह न समझें कि उनकी हर ख्वाहिश को पूरा किया जाए, बल्कि सम्मान का मतलब यह है कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाए, उनकी भी बात सुनी जाए, उनके निर्णय को भी सम्मान दिया जाए आदि। उन्हें यह एहसास कराएं कि आप दोनों ही रिश्ते में बराबर हो। ऐसे ही रिलेशनशिप में गाड़ी आगे बढ़ती है। – लड़कियां लड़कों के बारे में क्या सोचती है

उन्हें उसी रूप में करें स्वीकार

उन्हें उसी रूप में करें स्वीकार

दुनिया में अधिकतर लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उन्हें दूसरे जैसा स्मार्ट, खूबसूरत या फिर हैंडसम नहीं बनाया है। वह कई मामलों में अपने आप को ही स्वीकार्य नहीं कर पाते। ऐसे लोग दूसरों को भी जैसे हैं उन्हें उस रूप में स्वीकार्य नहीं कर पाते हैं। इस तरह के जजमेंटल पुरुषों को लड़किया या महिलाएं पसंद नहीं करती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि लड़कियां या आपकी पार्टनर आपको पसंद करें तो आप जितना उन्हें मेकअप में पसंद करते हैं, उतना ही बिना मेकअप के पसंद करें। वह कोई भी वह ड्रेश पहने आप उन्हें पसंद करें। वो जैसी हैं, उनकी हर चीज को उसी रूप में स्वीकार करें। यह रिलेशनशिप में उन्हें अच्छा फील करवाएगा।

रोमांस भी है जरूरी

किसी के दिल में जगह बनाना है तो उसकी केयर करना सीखें और उन्हें थोड़ा प्यार दीजिए। महिलाएं भी यहीं चाहती हैं कि उन्हें भी कोई सच्चा प्यार करने वाला हो। इसके लिए आपको सप्ताह में एक बार उनसे रोमांटिक डिनर के लिए कहना या डेट नाइट के लिए समय निकालना होगा। महिलाएं चाहती हैं कि आप उन्हें जिस तरह से शुरुआत में प्यार और रोमांस करते थे, वैसे ही प्यार और रोमांस अब भी करें। गले लगाना, साथ में रोमांटिक मूवी देखना कम से कम ये छोटे-छटे काम तो आप कर ही सकते हैं।

अटेंशन के साथ-साथ उन्हें दें स्पेस

अटेंशन के साथ-साथ उन्हें दें स्पेस

इसमें कोई संदेह नहीं है कि महिलाओं को रिलेशनशिप में आपका अटेंशन चाहिए। अटेंशन से उन्हें यह नहीं लगेगा कि वह अकेली हैं या उनका महत्व कुछ नहीं है। अटेंशन में केवल आपका ध्यान ही नहीं बल्कि आपके प्यार की भी जरूरत है।

इसका मतलब यह नहीं है कि आप हर वक्त उनके आगे-पीछे भागें क्योंकि उन्हें भी अपना स्पेस पसंद होता है और बेहतर रिलेशनशिप में अटेंशन के साथ-साथ स्पेस की भी जरूरत होती है। दिन में एक बार कॉल करने का वक्त जरूर निकालें और उन्हें बताएं कि आपको उनकी कमी महसूस होती है।

घर के काम में हाथ बंटाएं

घर के काम में हाथ बंटाएं

रिलेशनशिप बेहतर तरीके से तभी आगे बढ़ता है जब आप एक दूसरे की बात और काम को समझें और उसे महत्व दें। पुरुष होने के नाते आप यह न सोचें कि आप ही बड़े काम कर रहे हैं या आप ही की वजह से घर चल रहा है।

अपने काम के अलावा आप अपने पार्टनर के काम को भी महत्व दें। ये चीज महिलाओं को बहुत ही अच्छा लगता है। महिलाओं को ये पसंद नहीं होता है कि घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाल दी जाए। इसलिए आप घर के कामों में उनकी मदद करें उन्हें अच्छा लगेगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment