योग मुद्रा

सुमेरु आसन की विधि और लाभ

Sumeru asana health benefits and steps in hindi.

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास इतना समय नहीं है कि हम अच्छे से कुछ खा सकें। ऐसे में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी नहीं रखते। क्योंकि जब हम सही समय पर नही सोते और न ही खाते हैं तो जाहिर सी बात है कि हमारे शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और जब हम स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं तो यह सबसे अच्छी बात होती है। आसन भले ही कोई भी हो उससे हमें बहुत ही फायदा होता है। आज हम बात करते है सुमेरु आसन आसन कि जिसको करने से हमारे मन को बहुत ही शांति मिलती है। जब हम समेरु आसन को करते हैं तब हमारे मन के साथ-साथ हमारा तन भी स्वस्थ रहता है।

सुमेरु आसन की विधि
जब भी हम कोई आसन करते हैं उसे सही तरीके के साथ करना चाहिए और किसी परीक्षक की देख-रेख में करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमें उसके सही नतीजें मिलते हैं। आज हम बात करते हैं कि सुमेरु आसन को किस तरह से करना चाहिए उसकी विधि क्या है?

1. सुमेरु आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठ जाएं।
2. फिर पूरक करते हुए घुटनों पर बैठ जाएं।
3. रेचक करते हुए अपने हाथों को फर्श पर कंधों के नीचे रखें।
4. अपने पंजों को नीचे से मोड़ लें और नितम्बों को ऊंचा उठायें।
5. अपनी टांगे सीधी रखें और अपना वजन अपने हाथों ओर पैरों की पिंडलियों पर रखें।
6. अपनी नाभि की और देखें।
7. सामान्य श्वास के साथ इसी स्थिति में यथासंभव सुविधानुसार बने रहें।
8. पूरक करते हुए घुटनों के बल वापस आ जायें।
9. चक करते हुए प्रांरभिक स्थिति में लौट आइए।

सुमेरु आसन के लाभ
सुमेरु आसन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। इस आसन को करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है, इससे हमें और भी कई फायदे होते हैं, जो इस प्रकार से हैं :-

1. जब भी इस आसन को नियमित रूप से करते हैं, तो इसे करने से हमें मानसिक सुख और शान्ति का अहसास होता है।
2. अगर आप चिंता, अवसाद या अति क्रोध से ग्रस्त हैं तो इस आसन को करने से हमें बहुत ही शांति मिलती है।
3. इसको करने से हमारे शरीर को ताजगी मिलती है।
4. इस आसन को करने से हमारी बाजू, टांग और पीठ की मांसपेशियों को शक्ति प्रदान होती है।
5. यह सिर की और रक्त आपूर्ति को बढ़ाता है।
6. यह संचरण तंत्र को नियमित करता है और शरीर की ऊर्जा को संतुलित करता है।

सुमेरु आसन – सावधानियां
इस आसन को उच्च रक्तचाप, चक्कर आने पर या फिर आप की कलाई में दर्द हो रहा हो तब आपको इसे नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment