ट्रेवल

दुनिया का सबसे साफ सुथरा 9 देश

दुनिया का सबसे साफ सुथरा देश

एक देश भले ही आर्थिक रूप से मजबूत न हो लेकिन उस देश की साफ-सफाई और स्वच्छता को देखकर लोग उसकी तारीफ करना नहीं भूलते हैं। ऐसे देशों में लोगों का मन हमेशा जाने को करता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे साफ सुथरे देशों के बारे में बताएंगे।

#फ्रांस

सिटी ऑफ द लव एंड यूरोपीय फैशन कैपिटल के नाम से मशहूर फ्रांस दुनिया के सबसे साफ सुथरे देश में से एक है। वैसे अतीत में, फ्रांस देश प्रदूषण की वजह से विश्व में बदनाम था। हालांकि फ्रांसीसी सरकार ने प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए कड़ी मेहनत की। स्वच्छता नीतियों का पालन करते हुए फ्रांस घनी आबादी होने के बावजूद वायु प्रदूषण और ईकोसिस्टम ओजोन के संबंध में स्वच्छता के उच्च मानकों का दावा करती है।

#फिनलैंड

फिनलैंड

दुनिया का सबसे साफ सुथरा देश अगर फिनलैंड को भी कहा जाए तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। उत्तम शिक्षा पद्ध ति को लेकर प्रख्यातत फिनलैंड में लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और शांतिमय है। यहां के लोगों की आपसी समझदारी देखते ही बनती है। उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए भी सबसे उत्तम माना गया है। इस देश के नाम सबसे ज्यादा नोबेल प्राइज हैं।

#स्विट्ज़रलैण्ड

उत्कृष्ट चॉकलेट, आश्चर्यजनक व्हाइट माउंटेन चोटियों और स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध, स्विस या स्विट्ज़रलैण्ड में पूरे यूरोप के मुकाबले सख्त पर्यावरणीय कानून हैं। नतीजतन ये देश यूरोप में सबसे स्वच्छ हवा और पानी देने का दावा करता है।

#आयरलैंड

आयरलैंड

दुनिया के सबसे साफ देश में आयरलैंड का भी नाम आता है। वैसे यह देश सभी मामलों में नंबर वन है। यह देश सभी मामलों में नंबर वन इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि यहां का कल्चर, वर्ल्ड ऑर्डर, हेल्थ, लोगों का उच्च जीवन-स्तर, फेयर ट्रेड सपोर्ट आदि सभी सबसे उत्तम है। – भारत की सबसे खूबसूरत जगह

#कोस्टा रिका

कोस्टा रिका दक्षिण अमेरिका में एक लोकप्रिय होलीडे डेस्टिनेशन है। शानदार मौसम, प्राचीन समुद्र तटें और वन्यजीव पार्क की पर्याप्तता के कारण यह जगह पूरे विश्व के लोगों को आकर्षित करती है। दक्षिण अमेरिका में की कोस्टा रिका का नाम सबसे स्वच्छ देशों में गिना जाता है।

#नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स

हॉलैंड या नीदरलैंड्स देश अपने सकारात्मक वैश्विक प्रभाव के लिए प्रसिद्ध है। अपनी संस्कृति, वर्ल्ड ऑर्डर, समानता, सेहत और लोगों के उच्च जीवन-स्तर के अलावा नीदरलैंड्स साफ-सुथरे देशों में गिना जाता है।

#नॉर्वे

कोई इनकार नहीं किया जाता है कि यूरोपीय देशों में नॉर्वे कई तरीकों से सबसे सफल देश है। कला और वास्तुकला के क्षेत्र में यह देश कई देशों से बहुत ही आगे हैं। इसे सांस्कृतिक रूप से उत्कृष्टता प्राप्त है।

आश्चर्यजनक परिदृश्य (Stunning landscapes) और समग्र सुंदरता इसे और ज्यादा आकर्षित बनाती है। वैसे इस देश की प्रतिभा यही नहीं रुकती है। यह यूरोप के शीर्ष तीन सबसे अमीर देशों में से एक होने के साथ-साथ एक साफ सुथरा देश भी है।

#न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड छुट्टियां बिताने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह माना जाता है। न्यूजीलैंड बेहतरीन नेचर के लिए पूरे विश्व में मशहूर है। यहां के लोग वही सामान खरीदते हैं जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। साथ ही, यहां के लोग पर्यावरण हितैषी घरों को महत्व देते हैं।

#डेनमार्क

डेनमार्क अपनी संस्कृति और बेहतर हेल्थ सुविधा के साथ ही फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट, दूसरे देशों को खाद्यान्न में मदद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए स्वेच्छा से सहयोग और गरीब देशों को डोनेशन देने में आगे रहने के लिए जाना जाता है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर उच्च और अच्छा है। इस खूबसूरत देश की स्वच्छता को देखकर लोग इस देश में दूर से दूर से ट्रैवेल करते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment