घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार

उल्टी का घरेलू इलाज

home remedies for vomiting in hindi

वैसे उल्टी आम तौर पर एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। फिर भी आप इसे हलके में न लें। गर्मी के मौसम में उल्टीह होना आम बात है क्योंेकि ऐसे मौसम में यदि खानपान थोड़ा भी बिगड़ा तो वह उल्टी की वजह बनती है। आपको बता दें ज्यादातर उल्टी पेट के भीतर की मांसपेशियों का संकुचन तथा आमाशय में खराबी की वजह से आती है। आइए जानते हैं उल्टी के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय के बारे में। 

 

उल्टी के कारण

1. ऐसे बहुत ही कम लोग हैं जिन्हें बाहर का खाना पचता हो। बाहर का खाना कब्ज का कारण बनता है। जिसकी वजह से उल्टी होती है। 

2. खाते समय साफ सफाई का ध्यान न देना उल्टी की वजह बनती है। 

3. दवाओ का गलत उपयोग या गलत दवाओं की वजह से भी उल्टी आती है। 

4. काम का दबाव, छोटी-छोटी बात को ज्यादा सोचना और घबराहट कई बार उल्टी के कारण बनते हैं। 

5. ज्यादा खा लेने की वजह से भी पेट में दर्द और उल्टी होती है। 

6. विषैला भोजन जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है उसका भी सेवन उल्टी की वजह बनती है। 

7. खाली पेट रहने पर भी उबकाई आती है। 

8. शराब ज्यादा पी लेने से भी उल्टी आने लगती है। 

9. इसके अलावा बासी भोजन करने, बासी दूध, आसपास की दुर्गध और गर्म-ठंडा पानी पीने से उल्टियां लगती है। 

10. लू लगने, अचानक सर्दी लग जाने आदि कारणों से भी उल्टियां होने लगती है।

11. कैंसर कीमोथेरपी या विकिरण उपचार करते समय अक्सर उल्टी होती है।  

12. शरीर में जल की कमी भी उल्टी का कारण है। 

 

उल्टी के लक्षण 

इसमें रोगी को घबराहट, बेचैनी व मुंह का स्वाद फीका व कडवा, छाती में भारीपन, पेट में जलन, आंखों के आगे अंधेरा आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। कई बार जीभ सूख जाती है तथा सांस लेने में तकलीफ होती है।   

उल्टी रोकने के घरेलू उपचार 

1. यदि आपको पित्त के कारण उल्टी होती है तो आप एक गिलास गन्ने के जूस में शहद मिलाएं और उसे दिन में एक बार जरूर पिएं। आपको उल्टी की समस्या नहीं होगी।

2. अगर उल्टी की समस्या गंभीर है या बार-बार होती है तो 20 ग्राम सौफ और पुदीने की पत्तियां लेकर उसे पानी में उबालें। आधा पानी रह जाने पर उसे रोगी को पिलाएं। रोगी को लाभा होगा। 

3. उल्टी होने की स्थिति में काली मिर्च पांच दाने मुंह में डाले। 

4. अपने भोजन में धनिया और पुदीना की चटनी को शामिल करें। इससे आपका पेट स्वस्थ रहने के साथ ठंडा भी रहेगा और उल्टी भी नहीं आएगी। 

5. भुई आंवले की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां तथा इमली के बीज को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और उसे पिएं बहुत ही लाभ देगा। 

6. नींबू के रस में काली मिर्च और काले नमक का चूर्ण मिलाकर चाटने से उल्टी में आराम मिलता है। 

7. तुलसी की पत्तियों का रस निकालकर उसे शहद के साथ खाएं। 

8. ऐसा माना जाता है कि लौंग का पानी पीने से भी उल्टियां रुक जाती हैं। 

9. नीम की कोंपलें पीसकर एक गिलास पानी में घोलकर पीने से उल्टी में आराम मिलता है।  

10. सिरका और काला नमक मिलाकर चाटने से उल्टियां रुक जाती है।

11. उल्टी होने की स्थिति में एक प्याुज को घिसकर उसका रस निकालें, फिर काली मिर्च डालकर इसका सेवन करें। 

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment