सब्जियों के फायदे

धनिया की पत्तियों के फायदे

धनिया की पत्तियों के फायदे

धनिया एशिया में प्रसिद्ध मसालों में से एक है खासकर भारत में इसकी लोकप्रियता बहुत है। लोग इसका इस्तेमाल सब्जियों में डालने के लिए करते हैं। इससे साथ-साथ इसकी पत्तियों से चटनी भी बनाया जा सकता है।

धनिया की पत्तियों के फायदे

गैस से छुटकारा दिलाने में मदद करे धनिया पत्ता

धनिया के पत्ते  गैस से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। धनिया का पत्ता एक हर्बल पौधा है, जो अधिक पाचन एंजाइम पैदा करता है। इसलिए ये पाचन समस्या में समाधान कर सकता है। धनिया पत्ता मतली और उल्टी को रोकने के लिए बहुत ही उपयोगी है।

दस्त में फायदेमंद धनिया की पत्तियां

दस्त में फायदेमंद धनिया की पत्तियां

खाना की मात्रा अधिक होने पर दस्त की शिकायत बढ़ने लगती है। ऐसे में धनिया की चटनी व सलाद पेट को अराम पहुंचाता है। धनिया की पत्तियों में कुछ आवश्यक तेल कंपाउंड होते हैं जो हमारी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह हमारे दिल और पेट के फंक्शन को भी ठीक करता है और दस्त लगने से बचाता है।

एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत है धनिया

कई शोधों से पता चला है कि धनिया की पत्तियां एक एंटीऑक्सीडेंट है। कैफीक और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर से रोगों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। यह फ्री रेडिकल को रोकने में सक्षम हैं जो हमारी त्वचा में ऑक्सीकरण का कारण बनता है।

आंखों के विकारों की रोकथाम करे धनिया

धनिया फास्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट जैसे खनिजों में समृद्ध है, जो आंखों के विकारों की रोकथाम में मदद करते हैं। धनिया की पत्तियां बीटा कैरोटीन में समृद्ध होती हैं, जो बढ़ती उम्र में कमजोर आंखों की रोशनी में प्रभावशाली भूमिका निभाता है।  इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो की हमारे शरीर में रोग इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। नियमित सेवन से वायरल रोगों जैसे सर्दी-खांसी से छुटकारा मिलता है।

 

सांस को ताज़ा रखे धनिया

धनिया में एक शक्तिशाली एंटीसेप्टिक होता है। इसमें कई घटक होते हैं, जिनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मुंह के अल्सर को दूर करने के लिए और सांस को ताज़ा करने में मदद करते हैं।

त्वचा विकार को दूर करे धनिया की पत्तियां

धनिया की पत्तियां कीटाणुनाशक, एंटिफंगल, डिटॉसिफिकेशन, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीसेप्टिक हैं। ये सभी गुण किसी भी त्वचा विकार को दूर करने के लिए पर्याप्त हैं।

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे

धनिया में लिनोलेइक एसिड, पाल्मिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड, ओलिक एसिड और स्टीयरिक एसिड समेत विभिन्न एसिड होते हैं। ये सभी एसिड रक्तप्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं, खासकर खराब कोलेस्ट्रॉल। इस प्रकार, यह स्ट्रोक और हृदय रोगों से रोकथाम में मदद करता है। एक अन्य महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है, जो कई खतरनाक स्थितियों से सुरक्षात्मक परत के रूप में काम करता है।

हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखे धनिया

हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखे धनिया

कैल्शियम का भरपूर स्रोत, धनिया की पत्तियां हड्डियों की रक्षा के लिए जाने जाते हैं। यह कैल्शियम और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों में समृद्ध है। अपनी हड्डी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपने रोजाना के आहार में धनिया को शामिल करें। विटामिन सी से भरपूर धनिया गठिया मरीजों को फायदा मिलता है।

उच्च रक्तचाप और मधुमेह लाभकारी धनिया की पत्तियां

उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए, धनिया का सेवन एक वरदान है। इसके अलावा मधुमेह के मरीजों के लिए धनिया काफी लाभकारी होता है। यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियमित करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment