सब्जियों के फायदे

गराडू के फायदे आपकी सेहत के लिये

गराडू के फायदे आपकी सेहत के लिये, jane gradu ke fayde apki sehat ke liye in hindi

गराडू सर्दी के मौसम में खाई जाने वाली इन्दौर की एक प्रसिद्द चाट है। इसे सभी लोग बहुत ही पसंद करते हैं। यह एक तरह की फूली हुई जड़ होती होती है, जो शक्करकंद और रतालू की तरह होती है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी बुढापे की प्रक्रिया को रोकते हैं। इसका सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद खनिज लवण जैसे लौह, कॉपर, कैल्शियम,पोटेशियम, मैगनीज, फास्फोरस हड्डियों को मजबूत करते हैं।

गराडू को ठंड का दुश्मन माना जाता है। यह मध्यप्रदेश में विशेष रूप से इंदौर और उज्जैन में बहुत ही प्रसिद्द होती है। सर्दी का मौसम शुरू होते है गराडू का मजा दुगुना हो जाता है। इसका स्वाद जितना अच्छा और कुरकुरा होता है उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप इसके फायदों के बारे में नहीं जानते तो चलिए आज हम आपको गराडू के फायदे के बारे में जानकारी देते हैं।

गराडू खाने के फायदे – Gradu ke fayde sehat ke liye

#1 शरीर को ऊर्जा प्रदान करे

सर्दियों के दिनों में गराडू का सेवन करने से न केवल लाजबाव स्वाद मिलता है बल्कि यह आपको गर्माहट के साथ-साथ शरीर को उर्जा प्रदान करती है।

#2 फाइबर से भरपूर

गराडू के फायदे में एक फायदा यह है कि गराडू में फाइबर यानि रेशे की भरपूर मात्रा होती है। यह कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रोल को हटाने में भी मदद करता है। इसके अतिरिक्त फाइबर आपके पाचन तन्त्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज में भी बहुत फायदा करता है।

#3 पोषक तत्वों से भरपूर

गराडू में कई तरह के पोषक मौजूद होते हैं जैसे कॉपर, आयरन, कैल्शियम,पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस यह सभी पोषक तत्व हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

#4 मानसिक तनाव को कम करें

गराडू के फायदे आपकी सेहत के लिये - Gradu ke fayde sehat ke liye

गराडू के फायदे में एक फायदा यह है कि इसमें विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं, जो हमारे तनाव को कम करते है साथ यह हमें जवां दिखने में भी मदद करते हैं। यह हमारे चेहरे पर आने वाली झुर्रियों की प्रक्रिया को धीमा करने में सहायक होते हैं।

#5 रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढायें

गराडू रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में बहुत ही सहायक होता है। इसके अलावा यह हड्डियों के विकास में भी सहायक होता है। इससे शरीर की चोट और घाव जल्दी भर जाते हैं। अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए सर्दियों के दिनों में गराडू का सेवन जरुर करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment