सब्जियों के फायदे

पुदीने के फायदे और नुकसान

विस्तार में जाने पुदीने के फायदे आपकी सेहत के लिए और साथ ही जाने कब न खाएं पुदीना क्यूंकि इसके नुकसान भी हो सकते हैं, Peppermint health benefits hindi

दोस्तों जैसे कि हम जानते हैं कि पुदीना एक मशहूर औषधि है। पुदीना चुइंग गम, टूथपेस्ट और माउथ वाश में स्वाद लाने के लिए अति लोकप्रिय होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। पुदीने में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं और पुदीने से बड़ी-बड़ी तकलीफों का इलाज किया जा सकता है। पुदीना बहुत सारी एंटी-बायोटिक दवाओं के रूप में भी काम आता है।

पुदीना गुणों की खान होता है साधारण सा दिखने वाला पुदीने का यह पौधा अपने आप में बहुत ही शक्तिशाली होता है। गर्मियों के दिनों में पुदीने की चटनी खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। पुदीने में पाएं जाने वाले औषधीय गुणों के साथ-साथ यह चेहरे के सौन्दर्य निखार के लिए भी लाभदायक होता है। इसके अलावा पुदीना एक एंटी-बायोटिक दवा होती हैं। आइये जानते हैं पुदीने के फायदे और नुकसान के बारे में।

पुदीने के फायदे और नुकसान

पुदीने से सिर दर्द से राहत मिलती है

पुदीने से सिर दर्द से राहत मिलती है

पुदीना अलग अलग तरह के सिर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। विशेष रूप से पुदीना माइग्रेन और तनाव संबंधी सिर दर्द से राहत दिलाता है। यह रक्त प्रवाह में भी सुधार लाता है और तनाव ग्रस्त मांसपेशियों को शांत करता है। सिर दर्द को दूर करने के लिए जैतून का तेल या अन्य तेल में पुदीने के रस की कुछ बुँदे मिलाएं और इसे अपनी गर्दन के पिछले हिस्से और कनपटी पर लगायें। पन्द्रह से बीस मिनट तक इससे मसाज करें और इसके साथ ही इसकी सुगंध का भी मजा लें। इससे आपके दिमाग पर सकरात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

मुह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

पुदीने में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं यह मुंह के बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है और दांतों की सडन और मसूड़ों की बीमारी से बचाता है। इसके साथ ही यह आपकी सांस को तरोताजा करती है। मौखिक विकारों को दूर करने के लिए पुदीने की चार पांच पत्तियों को चबाएं। आप इसके लिए पुदीना युक्त मंजन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दी जुकाम में

सर्दी जुकाम या पुराना नजला होने पर पुदीने का रस बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आप काली मिर्च और थोडा सा काला नमक मिला लें। इस चाय को भी उसी तरह बनाया जाता है जैसे चाय दूसरी चाय बनती है। पुदीने से बनी हुई चाय सर्दी जुकाम और खांसी व बुखार में बहुत जल्द राहत दिलाती है। सर्दी जुकाम का घरेलू उपचार

मुंहासों के लिए

पुदीने में प्रबल एंटी इन्फ्लेमेट्री, जीवाणुरोधी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते हैं, जो मुंहासों वाली त्वचा को चमकदार दिखाते हैं। इसके लिए पुदीने के ताजे पत्तों का रस निकालें और अपने त्वचा पर रगड़ें। कुछ समय के लिए इसे छोड़ दे और बाद में साफ़ पानी के साथ अपना चेहरा धो लें। आपको फर्क खुद नजर आयेगा।

बालों का विकास करे पुदीना

बालों का विकास करे पुदीना

पुदीना आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों के विकास को बढ़ाता है और रुसी का भी जमकर विरोध करता है। इसके लिए पुदीने के तेल की कुछ बुंदे नारियल के तेल या जैतून के तेल में मिला लें। फिर इस मिश्रण से अपने बालों में मसाज करें कुछ समय तक इसे बालों में लगा रहने दें और बाद में अपने बाल शैम्पू के साथ धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में एक या दो बार जरुर करें।

पाचन क्रिया को उत्तेजित करें

पुदीने का इस्तेमाल प्राचीन समय से ही अपच के लिए किया जाता है। यह पेट की मांसपेशियों को रिलेक्स करने में मदद करता है। पित्त रस के प्रवाह को बढ़ाता है और इसके साथ ही यह पाचन क्रिया में सुधार करता है। यह पाचन क्रिया को उत्तेजित करने के लिए एंजाइम को बढ़ाता है। इसके लिए हर रोज पुदीने की चाय का सेवन करना चाहिए इसके साथ ही अपच का इलाज करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में पुदीने के रस की कुछ बुँदे डालें और खाना खाने के बाद इसे पी लें।

पुदीने के नुकसान

पुदीने के नुकसान

1. पुदीने की उच्च खुराक लेने से गुर्दे फेल हो सकते हैं।
2. जिन लोगों की पित्त की पथरी का इलाज हुआ हो उन्हें इस जड़ी बूटी से दूर रहना चाहिए।
3. पुदीने का सेवन सेहत के लिए लाभकारी तभी होता है जब इसे आप सीमित मात्रा में लेते हैं।
4. इसका उपयोग किसी भी रोग के इलाज के लिए करने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment