हेल्थ टिप्स हिन्दी

वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और आसान तरीके

Weight gaining home remedies and tips in hindi.

वजन ज्यादा हो तो यह एक गंभीर समस्या होती है, उसी तरह अगर हमारा वजन कम हो या हम हम दुबले हो तो भी हमारे लिए परेशानी का कारण होता है। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि आप अगर मोटे होना चाहते हैं या फिर पतले होना चाहते है, तो आप को लगभग एक जैसा ही कार्य अपने दिनचार्य में शामिल करना होता है। आपको इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम करने की आवश्कता होती है, लेकिन कुछ लोग सोचते हैं कि आलू, घी या फिर कोई अन्य वसायुक्त पदार्थ का सेवन करे तो हम मोटे हो सकते हैं। ऐसा करने से आप मोटे तो हो जाते हो, लेकिन आप का स्वास्थ्य ठीक नही रहता। वजन चाहे कम हो या अधिक स्वास्थ्य बहुत ही जरूरी होता है।

अगर हम अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सबसे पहले हमें अपने आप को फिट रखना चाहिए। क्योंकि यदि आप फिट रहोगे तो आप अपना वजन भी आसानी से बढ़ा सकते हो। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन, मिनरल्स, वसा, कार्बोहाइड्रेट शामिल करना चाहिए।
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय और आसान तरीके

  • पूरी और गहरी नींद ले 
    जिस तरह हमारे जीवन में भोजन और पानी मान्य होते हैं, उसी तरह नींद भी भरपूर लेना भी बहुत आवश्क है। हमें अपनी पूरी नींद लेनी चाहिए क्योंकि जब हम अपनी पूरी नींद लेते हैं, तो हमारी नई कोशिकाएं बनती है और पुरानी कोशिकाएं भी नई कोशिकओं में तब्दील होती है, जो हमारे लिए बहुत ही फायदे होती है। इसलिए हमें पूरी और गहरी नींद लेनी चाहिए।
  • व्यायाम करे
    व्यायाम हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है, इस बात को हम सभी बहुत अच्छे से जानते हैं। व्यायाम करने से हमारे शरीर में जो अधिक चर्बी होती है वो घटने लगती है। इसके साथ ही हमारे शरीर की मांसपेशियां और कोलेस्ट्रोल अच्छे से बढ़ने लगता है, जिसके कारण हमारी भूख बढ़ती है और हमारा खाना अच्छे से पच जाता है।
  • मालिश करना
    हमें हर रोज अपने शरीर को मालिश करनी चाहिए, क्योंकि मालिश करने से हमारा रक्त संचार अच्छे से काम करता है, जिससे हमारी मांसपेशियों को सही से पोषण मिलता है।
  • पानी का अधिक सेवन
    पानी का सेवन हमारे लिए बहुत ही लाभकारी होता है, यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नही होता। पानी का अधिक सेवन करने से हमारे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इससे हमारे शरीर का पाचन भी अच्छे से हो जाता है और हमारे शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
  • तनाव से दुरी
    वैसे तो हर किसी को तनाव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि तनाव कई तरह की बीमारियों का मुख्य कारण होता है, क्योंकि जब भी हम तनाव में होते हैं, तो हम अपने शरीर के ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते, जिससे हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जब भी हमें मोटे होना हो, तो तनाव से दुरी बना कर रहनी चाहिए और हमेंशा खुश रहना चाहिए
  • जंक फ़ूड का सेवन न करे
    जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें जंक फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए, इसका सेवन करने से हम मोटे तो होते हैं, लेकिन हमारी पाचन शक्ति अच्छे से काम नहीं करती, जिसके कारण हमें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कई लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की दवाईयों का प्रयोग करते हैं, जो आप के लिए अच्छी बात नहीं होती, क्योंकि इसका सेवन करने से हमें कई तरह के साइड इफ़ेक्ट का सामना करना पड़ सकता है। हमें दवाई का सेवन न करके पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए, जो हमारे लिए हितकारी होता है। इसके आलावा जो आप खाना पसंद न करते हो, उसे नहीं खाना चाहिए इससे आप की सेहत खराब हो सकती है। इसके आलावा आप अपने भोजन को नियमित रूप से लें, तो भी आप का वजन बढ़ सकता है और साथ में दूध, दही मक्खन, फल, ड्राई फ्रूट आदि का भी सेवन कर सकते हो। इससे आप का वजन बढ़ता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment