महिला स्वास्थ्य

गर्भावस्था के लिए उपयोगी योग और आहार

जाने गर्भावस्था के लिए उपयोगी योग आसान उपाय हिंदी में, beneficial yoga tips in pregnancy in hindi

गर्भावस्था एक ऐसी सुंदर प्रक्रिया है जो आपको शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रभावित करता है। यह एक ऐसा समय होता है जिसमें गर्भवती महिला को अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस दौरान उन्हें किस तरह के आहार लेना चाहिए इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि स्वस्थ गर्भावस्था के लिए किस तरह के योग और प्राणायाम करें।

गर्भावस्था के लिए योग

1. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को तड़ासन करना चाहिए। यह जांघों, पैरों और टखनों को मजबूत करता है तथा नौ महीने के दौरान आपको मजबूत और फिट रखता है।

2. सुखासन के नाम से पता चलता है कि यह आसन सबसे आरामदायक योग आसनों में से एक है। यह आपके दिमाग को शांत करता है और गर्भवती होने पर आपको तनाव से मुक्त रखता है।

3. शवासन आमतौर पर योग सत्र के अंत में या बड़े योग आसन के बाद किया जाता है। इससे पूरे शरीर को लाभ मिलता है। गर्भावस्था के दौरान इस आसन की आवश्यकता होती है, क्योंकि इस दौरान स्त्रियों में तनाव और चिंता देखी जाती है।

4. दंडासन आपकी पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करती है और आपकी छाती को फैला देती है, जिससे आप शारीरिक रूप से चुस्त हो जाते हैं। यह आसन आपको पीठ और हिप के चोटों से बचाता है जो कि गर्भावस्था के दौरान देखने को मिलती है।

गर्भावस्था के दौरान आहार

गर्भावस्था के दौरान आहार

गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ आहार बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान, आपके शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्वों, विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। इस दौरान आप आयरन और फोलिक एसिड से संबंधित आहार लें। आप गर्भावस्था के लिए दूध और दूध से बनी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, मछली, ब्रेरी, एवोकाडो, शकरकंद, ड्राई फ्रूट आदि का सेवन कर सकते हैं। इस बात का जरूर ध्यान दीजिए कि शरीर में पानी की कमी न हो।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment