महिला स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए 5 आहार

महिलाओं को अपनी डाइट पूरा ध्यान देना चाहिए। घर का काम हो या फिर ऑफिस का वह कई बार डाइट पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कमजोरी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जिस तरह की उनकी शारीरिक बनावट है, उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दही

दही

स्वास्थ्य के लिहाज से दही में मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व शरीर की कई जरूरत को पूरा करने में सहायक होते हैं। लेकिन हर चीज की तरह दही खाने के भी कुछ खास नियम होते हैं। महिलाओं को अपनी डाइट में दही को शामिल करना चाहिए। इसमें स्वस्थ जीवाणु होते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

आपके लिए सप्ताह में तीन से चार कप दही पर्याप्त हैं। यह ध्यान दीजिए कि आप दही खाते समय चीनी का कम सेवन कर रही हैं। आप चाहे तो चीनी की जगह गुड का सेवन कर सकती हैं।

ड्राई फ्रूट्स

डायबीटीज और दिल के मरीजों के लिए भी कई ड्राई फ्रूट्स काफी लाभदायक है। वैसे तो हर किसी को अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट को शामिल करना चाहिए। लेकिन महिलाएं खास तौर पर इसका सेवन करें। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स का नियमित सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपको कई तरह के न्यूट्रिएंट्स प्रदान करता है।

ये हृदय रोग और कैंसर से लड़ने में उपयोगी होते हैं। आप इसे शाम के नाश्ते के रूप में भी खा सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आप इसका ज्यादा सेवन नहीं कर रही हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां

अपने आहार में पत्तेदार सब्जियों के बिना आपकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना संभव नहीं है। हरी पत्तेदरा सब्जियां हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाओं को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। हरी पत्ते्दार सब्जियां बढ़ते वजन को कम करती है, हड्डियों को मजबूती देती है, स्किन में ग्लो लाती है, कैंसर आदि से लड़ने में सहायक होती है।

पालक, फलियां, मेथी के पत्ते, ब्रोकोली आदि ये सभी हरी पत्तेदार सब्ज्यों की श्रेणी में आता है। यह फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के, फॉलिक एसिड के विशाल स्रोत हैं। यह न केवल आपके आंखों के लिए अच्छा है बल्कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और पोटेशियम भी प्रदान करता है।

साबूत अनाज

साबूत अनाज

साबूत अनाज महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी आहार है। रिफाइंड अनाज की जगह हर किसी को साबूत अनाज का सेवन करना चाहिए। यह न केवल वजन कम करने में मदद कर सकता है बल्कि आपके पाचन को भी दुरुस्त रखेगा।

आपको बता दें कि साबूत अनाज में रिफाइंड अनाज की तुलना में 96 प्रतिशत अधिक फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व और विटामिन होता है। आपको साबूत अनाज के रूप में ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस और ओटमील आदि का सेवन करना चाहिए।

बेरीज

महिलाओं को अपनी डाइट में बेरी वाले फल को शामिल करना चाहिए। यह फाइबर में भरपूर होते हैं और वजन को कम करने में मददगार सिद्ध होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है, जो बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी ये सभी बेरीज फैमिली से आती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment