महिला स्वास्थ्य

महिलाओं के लिए उपयोगी कसरत और योग

Useful yoga asans and exercises tips for women in hindi.

जाने विस्तार में महिलाओं के लिए उपयोगी योग आसन और कसरत के टिप्स, useful yoga asans and exercises tips for women in hindi.

आज के समय में फिट रहना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि जब आप फिट हैं, तो आप तंदरुस्त है। फिट रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी होती है, लेकिन कुछ लोगों के पास जिम या पार्क में जाने का समय नहीं होता। खासकर उन महिलाओं के पास जो काम में इस तरह से उलझी हुई होती हैं कि वो अपनी सेहत पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पातीं, इसलिए महिलाओं के लिए उपयोगी कसरत और योग जानना बहुत जरुरी है। अगर आप महिला हो और अपने मोटापे के कारण परेशान हो, तो हम आपको कुछ ऐसे आसनों के बारे में बताएगें, जिसे आप रूटीन में करोगे तो आपको उससे बहुत ही फायदे प्राप्त होंगे।

महिलाओं के लिए उपयोगी योग आसन

साइड प्लैंक
यदि आप अच्छी सेहत या अच्छी बॉडी पाना चाहते हो, तो साइड प्लैंक एक्सरसाइज आप के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस आसन के द्वारा शरीर के अलग-अलग अंगों पर प्रभाव पड़ता है और इसके साथ ही फैट बर्न होता है। इस आसन के द्वारा कंधें, सीने और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है और शरीर की चर्बी खत्म हो जाती है

पुश अप
इस आसन के द्वारा महिलाओं के स्तन आकार में आते हैं, साथ ही कंधों और सीने को मजबूती मिलती है। इसको करने से न केवल हमारा शरीर फिट रहता है बल्कि इसको करने से शरीर को भी वी शेप मिलती है।

प्लाई
यह व्यायाम स्क्वैट्स के समान होता है। इस आसन के द्वारा जांघों और नितम्ब एरिया के पास का फैट खत्म होता है।

एक्सरसाइज बॉल
इस आसन को करने के लिए एक्सरसाइज बॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को पतला करने में बहुत ही सहायता मिलती है।

तैराकी
तैराकी बहुत ही अच्छा व्यायाम है। इसे करने से हमारे शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। इसको करने से हमारी हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

दौड़ना
तेज दौड़ना आपके लिए बहुत ही अच्छा व्यायाम होता है। इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले 100 मीटर दौड़ लगानी चाहिए और फिर 25 मीटर तक चलना चाहिए। इस प्रकार आप को 6 से 7 बार तक करना चाहिए।

बर्पी
जब आप बर्पी करते हो तो आप जल्दी ही अपने वजन को कंट्रोल में कर सकते हो। इस एक्सरसाइज को आमतौर पर एरोबिक फिटनेस और शरीर की मजबूती के लिए किया जाता है।

नौकासन
इस आसन को बैठकर किया जाता है। इस आसन के द्वारा आप अपने पेट, जांघ और नितम्ब की फैट को कम कर सकते हैं।

क्रंच
यदि आप मोटापे से परेशान है और पतला होना चाहते हैं, तो आपको दिन में कम से कम 40 बार क्रंच जरूर करना चाहिए।

एरोबिक्स
एरोबिक्स महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा व्यायाम होता है। इसको करने से महिलाएं फिट रहती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment