महिला स्वास्थ्य

वजन कम करने के लिए महिलाएं करती हैं ये 7 गलतियां

जब आपको वजन कम करने का सही तरीका पता नहीं है तो आपके लिए वजन कम करना आसान नहीं है। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपना वजन तो कम करना चाहिए हैं, लेकिन अपने द्वारा की जाने वाली गलतियों की वजह से वह सफल नहीं हो पाती हैं।

वजन घटाने के बारे में उचित ज्ञान की मदद से महिलाएं वजन कम कर सकती हैं और इसमें उम्र प्रतिबंध नहीं है। लेकिन उन गलतियों से अवगत होना चाहिए, जो वजन कम करने की कोशिश करते समय ज्यादातर महिलाएं अनजाने में करती हैं। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं।

वजन कम करने के लिए महिलाएं करती हैं ये 6 गलतियां

1. प्रोटीन का सेवन न करना

हर किसी के लिए प्रोटीन का सेवन महत्वपूर्ण है। यह हमारे बॉडी की मांसपेशियों के विकास और संरचना के लिए काफी ज़रूरी है। प्रोटीन की कमी से मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं। ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपने शरीर में प्रोटीन का सेवन कम करती हैं, जबकि वसा का ज्यादा सेवन करती हैं।

यदि आप वजन को कम करना चाहती हैं, तो प्रोटीन का सेवन कीजिए। लेकिन अधिक प्रोटीन लेने की सिफारिश नहीं की जाती है, क्योंकि अतिरिक्त प्रोटीन वसा के रूप में जमा हो सकता है।

2. वजन कम करने के लिए फल के सेवन से परहेज

वजन कम करने के लिए फल के सेवन से परहेज

अधिकांश महिलाएं फल खाने से बचती हैं, क्योंकि ये शुगर में उच्च होते हैं। फलों में पाया जाने वाला शुगर बाहर तैयार किए जाने वाले शुगर से बिलकुल ही अलग है। यह हमारे शरीर में अलग तरीके से काम करता है।

फल पोषक तत्वों में समृद्ध हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। ये वसा, सोडियम, कैलोरी में स्वाभाविक रूप से कम होते हैं और इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप 2 मधुमेह और मोटापे जैसी कई घातक बीमारियों से लड़ने और इलाज करने में मदद करता है।

3. वजन घटाने के लिए भोजन के सेवन पर नज़र न रखना

वजन घटाने के लिए भोजन के सेवन पर नज़र न रखना

अक्सर देखा गया है कि महिलाएं जो खाती हैं, उस पर नजर नहीं रखती हैं। यदि आप अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो अपने भोजन सेवन पर नज़र रखने से आपको बेहतर कैलोरी और पोषक तत्वों के सेवन की बेहतर तस्वीर मिल सकती है। जब आप अपने भोजन के सेवन नज़र नहीं रखते, तो आप अधिक कैलोरी खा सकते हैं, और इसलिए आपका वजन बढ़ने लगता है।

4. कम कैलोरी का सेवन भी एक वजह

बहुत अधिक कैलोरी खाने से आपको वजन कम करने में मदद नहीं मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, बहुत कम कैलोरी खाने से आपको भूख लगती है, इससे मांसपेशियों को हानि हो सकती है और आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ सकता है।

5. मोटापा कम करने के लिए शुगर पेय में कटौती न करना

शुगर एक कार्बोहाइड्रेट है, जो अंततः हमारे शरीर में वसा में बदल जाएगा। शुगर आपके वजन में वृद्धि करता है और यह आपके वजन घटाने की यात्रा में बाधा बन सकता है। कार्बोनेटेड पेय, फलों के स्वाद वाले पेय, स्वाद वाले पानी, ऊर्जा पेय और बीयर जैसे मीठे पेय से बचें। आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

6. वजन कम करने के लिए पर्याप्त नींद न लेना

वजन कम करने के लिए पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद नहीं लेने का सेहत पर बुरा असर पड़ता है, यह तो आपने सुना ही होगा। अच्छी नींद नहीं लेने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कई महिलाएं घर और बाहर के काम करने की वजह से पर्याप्त नींद नहीं लेती, जिससे उनका वजन नहीं घटना। पर्याप्त नींद लेने की वजह से आप स्वस्थ रहते हैं और आपका मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है और आपको वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

7. एक ही तरह के व्यायाम को करना

अपने व्यायाम से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको समय-समय पर अपना रूटीन बदलना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने द्वारा किए गए सभी व्यायामों की रुटीन को बदल दें। अपने ट्रेनर की मदद से कब कौन सी एक्सरसाइज करनी है इसकी जानकारी जरूर लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment