आँखों की देखभाल योग मुद्रा

चश्मा उतारने के लिए उपयोगी है योग

चश्मा उतारने के लिए उपयोगी है योग

आंख हमारे शरीर में सबसे नाजुक अंग है और उसकी देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। कंप्यूटर पर कई-कई घंटे तक बैठने से या फिर लगातार किताबे पढ़ने से हमारी आंखे कमजोर हो जाती है और कई बार आंखों पर चश्मा भी लग जाता है। आइए जानते हैं उन योग के बारे में, जिससे आपको चश्मा उतारने में मदद मिलेगी।

चश्मा उतारने के लिए उपयोगी है योग

आंखों के लिए सर्वांगासन

आंखों के लिए सर्वांगासन

यह कुछ योगों में से एक है जो संपूर्ण शरीर को उभारता है और नियंत्रित करता है। सर्वांगासन आंखों के आसपास की मांसपेशियों में रक्त संचार करने में मदद करता है, जिससे आंखों की रोशनी हमेशा अच्छी बनी रहती है। सर्वांगासन व्यायाम न केवल आपके आंखों के लिए सही माना जाता है बल्कि यह ब्रेन के लिए बहुत ही उपयुक्त आसन है।

इसके अलावा यह शरीर से गंदगी निकालने में भी मदद करता है। इस आसन से बॉडी के सारे पार्ट्स का व्यायाम एक साथ हो जाता है, इसलिए इसे सर्वांगासन का नाम दिया गया है।

आंखों के लिए सर्वांगासन करने के विधि

किसी साफ जगह पर चटाई या दरी बिछाकर सपाट जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को शरीर के साइड में रखें तथा अपने दोनों पैरों को आपस में मिला लें। इसके बाद दोनों पैरो को धीरे-धीरे ऊपर उठाइए। पूरा शरीर गर्दन से समकोण बनाते हुए सीधा लगाएं और ठोड़ी को सीने से लगाएं। इस योग को करते हुए आपका मुंह आकाश की तरफ होना चाहिए और कुहनियां जमीन के साथ टिकी हुई होनी चाहिए। इस स्थिति में 10 बार गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे पैर को नीचे करें।

आंखों के लिए भ्रामरी प्राणायाम

आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए भ्रामरी प्राणायाम बहुत ही उपयोगी प्राणायाम है। इसे रेस्पिरेटरी एक्सरसाइज के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा यह थकान और मानसिक तनाव को दूर करके दिमाग को ठंडक पहुंचाने का भी काम करता है।

भ्रामरी प्राणायाम करने की विधि

किसी शांत जगह पर चटाई बिछाकर पद्मसन की मुद्रा में बैंठ जाएं और आंखों को बंद कर लें। इसके बाद गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों के अंगूठों से अपने दोनों कान को बंद कर लें। अपनी भौहें के ठीक ऊपर अपनी तर्जनी उंगलियां रखें और बाकी सभी उंगलियां उसके ऊपर रखें। इसी प्रक्रिया को 6-7 बार दोहराएं।

चश्मा उतारने के लिए कुछ अन्य आसान योग

1. आखें थक जाए तो बीच में रुकिए और कुछ सेकंड तक अपनी पलकें लगातार झपकाएं और फिर तेजी से बंद कर लें और फिर थोड़ी देर बाद खोलें।

2. अपनी आंखों को पूरा खोलें और फिर करीब तेजी से 10 बार ब्लिंक करें। अब, करीब 20 सेकंड के लिए अपनी आंखें बंद करें और इस अभ्यास को दो बार दोहराएं। यह अभ्यास आपकी आंख को पोषण देने में मदद करता है और आंख की मांसपेशियों को आराम देता है।

3. आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए आपको पाल्मिंग करना चाहिए। यदि आप किसी भी योग कक्षाओं में गए हैं तो आप पाल्मिंग परिचित होंगे। इसके लिए आप अपनी दोनों हथेलियों को अच्छी तरह से रगड़े और उसको अपने आंखों के पास रखिए। यह योग अभ्यास आपको बहुत ही रिलेक्स करवाएगा।

4. नाक की तरफ अपनी दोनों आंखों को ध्यान में लगाएं और उसके कुछ पल बाद किसी अन्य वस्तु पर ध्यान लगाएं। यह एक्सरसाइज़ सुबह सवेरे कम से कम 10 बार करें तो आंखों को फायदा होगा।

5. दोनों आंखों को गोल-गोल घुमाने की कोशिश करें तथा क्षितिज की ओर नजर डालते हुए आंखों को गोल घुमाएं। अगर आपको इसमें दिक्क्त हो रही है तो आप अपने उंगली को घुमाएं और आंखों को उसपर फोकस करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment