योग मुद्रा

हड्डियों को मजबूत करने वाले योग

हड्डियों को मजबूत करने वाले योग टिप्स हिंदी में, jane haddiyon ko majboot karne ke liye yoga tips hindi mein

कुछ लोगों का मानना है कि यदि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही है, तो यह आपकी उम्र से संबंधित है। हड्डियों की कमजोरी वृद्द अवस्था में पाई जाती है। लेकिन आज के समय में यह युवाओं में भी पाया जाता है। हड्डियों के कमजोर होने के पीछे कई प्रमुख कारण होते हैं जैसे खाने की बेकार आदतें, धूम्रपान, शारीरिक व्यायाम की कमी, कुछ दवाओं का लगातार सेवन इसके साथ ही हड्डियों की आनुवांशिक बीमारी भी कमजोरी का कारण होती है।

हड्डियों की कमजोरी और ऑस्टियोपोरोसिस को पौष्टिक आहार और शारीरिक गतिविधियों के साथ रोका जा सकता है। आप की आयु भले ही कितनी भी क्यों न हो यदि आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे सरल उपाय है योग।

कोलम्बिया विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में दो साल का अध्ययन किया। जिस अध्ययन में हड्डियों संबंधी बीमारी पर रिसर्च हुई। इन मरीजों को प्रतिदिन दस मिनट तक योग करवाया जाता था। इस योग द्वारा उन्हें बहुत लाभ प्राप्त हुआ। आप भी ऐसे ही कुछ योग को करके अपनी हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं हड्डियों को मजबूत करने वाले योग के बारे में।

हड्डियों को मजबूत करने वाले योग

1. वृक्षासन योग 

हड्डियों को मजबूत करने वाले योग में एक योग है वृक्षासन। इस योग को करने के लिए व्यक्ति को वृक्ष की तरह खड़े होना पड़ता है। इस आसन को करने से रीढ़, कमर और पेल्विक हड्डी मजबूत बनती है। इस आसन के द्वारा गठिया की समस्या से राहत मिलती है और कंधे भी मजबूत होते हैं साथ ही यह शरीर का संतुलन बनाएं रखने में भी मदद करता है।

2. उत्कटासन योग

इस आसन में व्यक्ति को कुर्सी की तरह बनना पड़ता है। इस आसन के द्वारा मांसपेशियों में खिचाव होता है और साथ ही सहनशीलता में बढोत्तरी होती है। हड्डियों को भी इसका बहुत फायदा प्राप्त होता है। इस आसन को करने से कंधे और छाती की हड्डियां मजबूत बनती है।

3. भुजंगासन योग 

हड्डियों को मजबूत करने के लिए भुजंगासन बहुत फायदेमंद होता है। इस आसन को सूर्य नमस्कार करने के समय किया जाता है। इस आसन से हड्डियां मजबूत बनती है। इसे बैक स्पोट्स भी अच्छा करने से कलाईयों की हड्डियों में मजबूती आ जाती है और इससे गठिया के मरीजों की उंगलियाँ भी गठिया रहित हो जाती है।

4. सेतु बंधासन योग

हड्डियों को मजबूत करने वाले योग

सेतु बंधासन में अपनी मांसपेशियों और अंगों को स्ट्रेच करते हुए इस आसन से हड्डियों में मजबूती पैदा हो जाती है। इससे कोशिकाओं के विकास भी अच्छे से होता है। जो लोग बॉडी बिल्डर वाले होते हैं उनके लिए सेतु आसन सर्वश्रेष्ठ होता है।

5. अधोमुख शवासन योग

जब आप इस आसन का अभ्यास करते हो तो आपके पैर, कमर और रीढ़ की हड्डी पर जोर पड़ता है। जिससे उन्हें मजबूती मिलती है जिन लोगों को गठिया की शिकायत शुरुआत में हो उन्हें इस योग को जरूर करना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment