योग मुद्रा

खाना खाने के बाद की एक्सरसाइज है यह आसन, हर भारतीय को करना चाहिए

खाना खाने के बाद की एक्सरसाइज

आजकल काम की व्यस्तता इतनी बढ़ चुकी है कि व्यक्ति अपने शरीर पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाता है। ऐसे में व्यक्ति बड़ी ही आसानी से बीमारियों के चपेट में आ जाता है। जिस तरह शरीर के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है, उसी तरह शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है। आपको यह तो पता होगा कि व्यायाम कब और कैसे करना चाहिए, लेकिन क्या आपको यह जानकारी है कि खाने के बाद एक एक्सरसाइज ऐसी भी है जिसे हर किसी को करना चाहिए। उसका नाम है वज्रासन।

अगर आप चाहते हैं कि आप खुद को पेट की बीमारियों से दूर रखें तो आपको ध्यान से और नियमित रूप से खाना खाने के बाद वज्रासन करना चाहिए। इससे खाने को पचाने में बहुत ही सहायता मिलती है।

ज्यादातर आसन भोजन करने के कम से कम 3 घंटे पहले किए जाते हैं लेकिन वज्रासन एक ऐसा आसन है जिसे आप भोजन करने के तुरंत बाद कर सकते हैं। इससे भोजन आंतों में ठीक से बैठ जाता है आपको पेट की समस्या नहीं होती है।

आइए जानते हैं वज्रासन का क्या अर्थ है

वज्र + आसन, वज्र का मतलब होता है कठोर, सख्त अथवा मजबूत। इस आसन के अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है। इस आसन को सुबह या शाम दोनों वक्त कर सकते हैं।

अब जानते हैं कि वज्रासन कैसे करें

घुटनों के बल बैठ जाइए तथा पंजों को पीछे फैलाकर एक पैर के अंगूठे को दूसरे अंगूठे पर रख दीजिए। ये ध्यान रखें आपके घुटने पास-पास और एड़ियां अलग-अलग रहनी चाहिए। इसी दौरान अपने नितंबों को पंजों के बीच रखिए तथा आपकी एड़ियां कूल्हों की तरफ रखिए।

और अंत में इस अवस्था में बैठते समय हथेलियों को घुटनों पर रखिए। वज्रासन को जितना संभव हो सके उतने समय तक अभ्यास कीजिए। भोजन के पश्चात खास तौर पर कम से कम पांच मिनट तक इस आसन को करना चाहिए। – खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए

आइए अब जानते हैं वज्रासन के फायदे

1. यह आसन पाचन में सुधार करता है और नियमित अभ्यास से यह कब्ज को दूर करता है।
2. इसकी मदद से पाचन शक्ति अच्छी होती है, जिससे अल्सर और अम्लता की समस्या से छुटकारा मिलता है।
3. यह आसन पीठ को मजबूत बनाता है और पीठ के निचले हिस्से की समस्या को रोकता है।
4. यह आसन पेल्विक की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।
5. यह प्रसव पीड़ा को कम करने में मदद करता है और मासिक धर्म की ऐंठन को भी कम करता है।
6. नियमित तौर पर वज्रासन का अभ्यास वेरिकोज वेन्स, ज्वाइंट पेन और गठिया जैसे रोगों से दूर रखने में मददगार है।
7. यह आसन उन लोगों के लिए सही है जो ध्यान मुद्रा में जाने की इच्छा रखते हैं।

वज्रासन करने के वैज्ञानिक फायदे

वज्रासन लोवर पेलविक में ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करता है। जब आप अपने पैरों पर बैठते हैं, तो ब्लड फ्लो पैरो में घट जाता है और डाइजेस्टिव एरिया में बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है।

Image source – NDTV

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment