योग मुद्रा

वजन कम करने के लिए 5 आसान योग

वजन कम करने के लिए आसान योग

वजन घटाने के लिए योग लोगों के लिए पसंदीदा विकल्पों में से एक है। इससे न केवल फैट बर्न होता है बल्कि मांसपेशियों मजबूती भी मिलती है। इसके अलावा यह आपके तनाव को भी कम करता है। आइए जानते है वजन कम करने के योग के बारे में…

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन स्लिम और टोनिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योग आसन है। यह आपके कमर के आकार को कम करने में मदद करता है क्योंकि यह विशेष रूप से शरीर के उसी क्षेत्र पर काम करता है।

उष्ट्रासन करने की विधि

सबसे पहले खाली पेट किसी खुली हवादार जगह पर एक चटाई बिछाकर बैठ जाएं। दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाएं और उसके बाद धीरे-धीरे दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर बैठ जाए। यह ठीक उसी तरह है जैसे आप वज्रासन की स्थिति में बैठते हैं।

फिर धीरे-धीरे घुटनों के बल उपर की तरफ उठें और झुकते हुए पहले हाथ को पहली ऐड़ी और वैसे ही दूसरे हाथ को दूसरे पैर की ऐड़ी पर लगाएं। आप 10 से 15 सेकेंड इस स्थिति में रहें। फिर वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं।

भुजंगासन

भुजंगासन

भुजंगासन एक ऐसी योग मुद्रा है जो पेट के निचले हिस्से और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके अलावा यहा नितंबों को मजबूत करने और कूल्हों में फैट के संचय को कम करने में भी सहायता करता है। यह शरीर को लचीला बनाता है और कंधों को मजबूत करता है।

भुजंगासन करने की विधि

इसके लिए चटाई पर पेट के बल लेट जाएं। हथेलियों को नीचे जमीन पर रखिये और मांसपेशियों को शिथिल करते हुए अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाइए। धीरे-धीरे सिर को व कन्धों को जमीन से ऊपर उठाइये तथा सिर को जितना पीछे की ओर ले जा सकें, ले जाइये। इस अवस्था में आप 10 सेकेंड तक बने रहिए और फिर रिलेक्स की मुद्रा में आ जाइए।

धनुरासन

वजन घटाने के लिए धनुरासन योग बहुत ही उपयोगी है। यह लचीलापन और एकाग्रता का अभ्यास है जो वसा को बर्न करने और नितंबों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह रीढ़ की हड्डी में अधिक स्थिरता लाता है और पीठ दर्द को कम करता है।

धनुरासन करने की विधि

धनुरासन को करने के लिए साफ जगह चटाई पर पेट के बल लेट जाइए और पैरो को पीछे से उठाइए। धीरे-धीरे घुटनों की एड़ियों को हाथों से पकड़कर पैरों को उपर की तरफ ले जाएं। इसके बाद जांघों को उपर की तरफ उठाने के साथ दोनों हाथों से दोनों पैरों को पीठ की तरफ खीचिए। यह दिखने में धनुष की मुद्रा में होनी चाहिए। इस अवस्था में आप कम से से कम 10 सेकेंड रह सकते हैं। धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए वापस अपनी पहली स्थिति में आ जाइए। इसे आप 4 बार दोहरा सकते हैं।

वीरभद्रासन

वीरभद्रासन वजन घटाने वाला योग है। साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता को भी बढ़ाता है। इसका अभ्यास करके, आप अपने पेट की मांसपेशियों, अपने पैरों और अपने नितंबों को मजबूत कर सकते हैं।

वीरभद्रासन करने के विधि वीरभद्रासन करने के लिए पैरों को 3 फुट की दूरी पर फैला कर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दाहिने पैर को दाएं साइड टर्न कीजिए और 90 डिग्री एंगल बनाइए। दोनों हाथों को कंधो तक ऊपर उठाएं, हथेलिया आसमान की तरफ खुले होने चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment