योग मुद्रा

योगा के बाद क्या खाये

योगा के बाद क्या खाये

जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए इस बात की जानकारी आपको होगी लेकिन क्या आपको यह जानकारी है कि योगा के बाद क्या खायें। योग क्लास से लौटने के बाद, यह काफी स्वाभाविक है कि आप भूखे होंगे। उन सभी मुद्राओं का अभ्यास करना और घर वापस लौटते समय आपकी भूख बढ़ जाती है। योग का अभ्यास करने के बाद, आपको सही तरह के भोजन लेने की जरूरत है। सैंडविच या बर्गर लेने से अच्छा आपको पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है।

योगा के बाद पानी का सेवन

योगा के बाद पानी का सेवन

पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। पानी पीने से न केवल शरीर में मौजूद हानिकारक और जहरीले तत्वे पसीने और मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं बल्कि कुछ ही दिनों मे आपकी स्किन साफ हो जाएगी और ग्लोि भी करने लगेगी।

एक्सरसाइज के बाद शरीर को हाइड्रेशन प्रदान करना और भी महत्वपूर्ण है। एक्सपर्ट के मुताबिक योग करने के बाद आप पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए बहुत सारा पानी पीजिए।

सादा पानी इसके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आप चाहे तो पानी के गिलास में नींबू की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। आप पानी की जगह नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

योगा के बाद ताजे जूस का सेवन

योगा के बाद ताजे जूस का सेवन

जूस न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते है साथ ही यह कैंसर से लड़ने का काम भी करती है। नियमित रूप से संतरे के रस की एक सेवन करके गुर्दे के पथरी के गठन के जोखिम को कम किया जा सकता है।

आप योग की क्लास से लौटने के बाद ताजे फलों के रस का एक बड़ा गिलास का आनंद ले सकते हैं। आप चाहे तो रोजाना अलग-अलग जूस का सेवन कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान दीजिए कि आप जूस में अतिरिक्त शुगर को न लें और फल में नेचुरल शुगर पर भरोसा करें। बेहतर स्वाद के लिए, पीने से पहले गिलास में आप आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं।

ताजे सब्जियों से बने सलाद

ताजे सब्जियों से बने सलाद

सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं जो हमें कई प्रकार से स्वास्थ्य फायदा पहुंचाते हैं। सलाद खाने से पाचन शक्ति ठीक होती है साथ ही वजन भी कम होता है।

आप योग क्लास से लौटने के बाद ताजे सब्जियों से बने सलाद की एक कटोरी का सेवन कर सकते हैं। आप हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑर्गेनिक सब्जियों का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है। बेहतर स्वाद के लिए आप जैतून के तेल की कुछ बूंदे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। – वजन कम करने के लिए सलाद

योग करने के बाद ग्रीन टी का सेवन

योग करने के बाद ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी हैं और यह कई अन्य पेय पदार्थों से बेहतर है जिसे आप पी सकते हैं। योग सत्रों से लौटने के बाद यह एक आदर्श पेय है।

योग रक्त परिसंचरण या ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट पूरे शरीर में फैलते हैं। योग और ग्रीन टी का संयोजन भी एक महान स्ट्रेस बस्टर के रूप में कार्य करता है।

अगर ग्रीन टी के फायदों की बात करें तो यह पारंपरिक भारतीय और शुगर दवा में ग्रीन टी का उपयोग किया गया है। ग्रीन टी कैंसर समेत कई बीमारियों को रोकने में मदद कर सकती है।

हरी चाय में केचिन, पॉलीफेनोलिक यौगिक होते हैं जिन्हें विशेष रूप से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर कई सुरक्षात्मक प्रभाव डालने के लिए जाना जाता है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म और फैट आक्सीडाइजेशन को बढ़ा देता।

अंड़ा

अगर आप मांसाहारी है तो आप योग के बाद अंडे का सेवन कर सकते हैं। यदि आप दिन में योग का अभ्यास करते हैं, तो यह एक उत्कृष्ट स्नैक हो सकता है। अंडा के सफेद वाले हिस्से में प्रोटीन और कोलेस्ट्रॉल होता है। इसके लिए आप लंबे समय तक उर्जावान रख सकते हैं। – पुरुषों के लिए सुपरफूड डाइट

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment