आँखों में जलन दूर करने के उपाय

प्रदूषित वातावरण, धूल-मिट्टी, पूरे दिन टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के सामने बैठे रहना ये कुछ ऐसी चीजें हैं जो हमारी आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। जिसके कारण आंखों में दर्द, जलन और चुभन जैसी समस्या से हम ग्रसित हो जाते हैं। आइए जानते हैं आँखों में जलन के उपाय यानि आंखों में जलन से कैसे छुटकारा पाएं।

  1. सुबह-सुबह नंगे पांव ओस पड़ी हरी घास पर चलने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
  2. सबसे पहले ध्यान के आसन में बैठ जाएं। फिर 6 से 7 मीटर दूर रखी किसी चीज को एक टक देखते रहें। इस तरह से ध्यान लगाने से चुभती हुई आंखों को आराम मिलता है।
  3. यह तरीका बहुत ही पुराना है। दोनों हाथेलियों को आपस में 10 से 15 मिनट रगड़े और उसके बाद हल्के से दोनों हाथों को आखों के ऊपर रखें। इससे आंखों को तुरंत आराम मिलेगा।
  4. अगर कंप्यूटर, लेपटॉप या मोबाइल के सामने हों तो हर 3 से 4 सेकेंड बाद पलकों को झपकाते रहिए। ऐसा करने से आंखों की कसरत होगी जिससे आराम मिलेगा।
  5. दस बार आंखों को ऊपर-नीचे, दस बार आंखों को दाएं-बाएं तथा दस बार वृत्ताकार घुमाने से आंखों की अच्छी मालिश होती है और इससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव भी कम होता है।
  6. आंखों की जलन को दूर करने के लिए विटामिन ‘ए’ का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए गाजर, आम, पपीता, आजवाइन, रसदार फल, दूध और मक्खन का प्रयोग करना चाहिए।
  7. आंखों को आराम देने के लिए सात से आठ घंटा नींद लीजिए।
  8. खीरे का रस या गुलाब जल को रुई में भिगोकर आंख पर रखें। आंखों को आराम मिलेगा। यही नहीं, आंखों में जलन हो तो बर्फ का टुकड़ा आंख पर रखिए।
  9. प्राणायाम करने से दिमाग स्थिर रहता है और आंखों की रोशनी बनी रहती है। आप आखों की जलन को दूर करने के लिए योग में शवासन और सर्वागासन भी कर सकते हैं।
  10. आंखों में जलन हो तो आप बार-बार आँखों को खोलें और बंद करे या फिर पानी के छींटें मारे।
  11. आंखों में सूजन और जलन की समस्या को दूर करना है तो आलू को कद्दूकस करके अपने आंख पर लगाएं। इसे आप तीन दिन तक रात को कुछ मिनट के लिए करें। फिर देखिएगा इसका फायदा।
  12. चाय (टी) में बियोफ्लेवोनोइड्स होता है जो वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों से लड़ता है और आंख के सूजन को कम करता है। इसके लिए काली टी बैग को कुछ मिनटो के लिए अपनी आंख पर रखें और इसे दिन में कई बार करें।
  13. आंख के जलन को दूर करने के लिए आप ठंडी चम्मच को अपनी आंख पर लगाएं। इसके लिए आप पहले बर्फ का पानी एक गिलास लें और उसमें एक चम्मच डालें। फिर ठंडी होने के बाद उस चम्मच को निकालकर उसे आपनी आंखों पर लगाएं।

त्राटक आसन – आँखों के लिए है बहुत फायदेमंद 

नोट:  आपके शरीर के अंगों में आंखें बहुत ही नाजूक और अनमोल होती हैं इसलिए इसकी देखभाल भी बहुत सावधानी से करनी चाहिए।