जवां दिखने के उपाय – पियें इन फलों के जूस

आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। उम्र चाहे कितनी भी हो जाए लोग खुद को चमकते हुए देखना चाहते हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार प्रोडक्ट के फायदे भी होते हैं, तो कई बार नुकसानदेह भी। इसलिए अपनी स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आपको ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो पूरी तरह से प्राकृतिक हो।

यदि आप नियमित रूप से फल का जूस भी लेते हैं तो आपकी स्किन की चमक हमेशा बरकरार रहेगी। ये हैं वो फल जिसका जूस पीने से आपका चेहरा दमकेगा।

संतरे का जूस

स्वास्य् जू की दृष्टि से संतरे का जूस बहुत ही उपयोगी है। संतरे के जूस में विटामिन सी होता है, इसलिए इसके सेवन से न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है बल्कि आपके स्किन का टेक्स्चर और कलर भी बेहतर हो जाता है।

मौसमी का जूस 

मौसमी का जूस सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। मौसमी का जूस एक लोक-प्रिय जूस है। जिसे भारत में बहुत ही ज्यादा पिया जाता है। यह त्वचा के शुष्क और रूखेपन को दूर करता है।

आनार का जूस 

अगर आप नियमित रूप से आनार का जूस पीते हैं तो आपकी सौंदर्यता और ज्यादा निखरेगी। बढ़ती उम्र में आनार का जूस फायदेमंद होता है। इससे उम्र का पता नहीं चलता। यह आपकी त्वचा की कोमलता को बनाए रखता है, साथ ही रक्त की शुद्धता भी बरकरार रखता है। 

सेव का जूस 

स्किन के लिए एप्पल का जूस बहुत ही लाभदायक रहता है। इससे न केवल चेहरे पर चमक आती है बल्कि झुर्रियां भी कम होने लगती है। इसके सेवन से आपकी स्किन मुलायम और कोमल रहती है। 

अंगूर का जूस 

अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल माना जाता है। इसमें ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करता है, साथ ही इससे जवां और बेदाग त्वचा पाई जा सकती है।