नारियल तेल के फायदे

बहुत ही कम भारतीय होंगे जिनके घरों में नारियल तेल की शीशी न रखी हो। किचन में सरसों के तेल, मसाले और नमक की तरह ही नारियल के तेल को भी खाद्य पदार्थ माना गया है, इसके इलावा भी नारियल तेल के फायदे बहुत होते हैं। हालांकि लोग इसका इस्तेमाल कीचन के कामों में कम अपनी त्वचा और बालों को सुंदर बनाने के लिए ज्यादा करते हैं। नारियल के तेल से बना खाना स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्वों का अवशोषण करने का गुण भी पाया जाता है। आइए इसके गुणों के बारे में चर्चा करते हैं।

नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल खाने के स्वाद को बढ़ाता है

नारियल के तेल में 92 फीसदी सैच्युरेटेड वसा पाया जाता है। यदि आप नारियल के तेल से बने भोजन को खाते हैं तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इसके अलावा इसके तेल के सेवन से आपकी पाचन क्रिया भी सही रहेगी।

नारियल तेल बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए 

बड़े-बुढ़ों की माने तो बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए लगातार नारियल का इस्तेमाल करें। लंबे और घने बालों के लिए ये काफी मददगार साबित हो सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होने से रूसी जैसी समस्या से भी निजात मिलता है और सिर की खुजली से भी राहत मिलती है।

नारियल तेल त्वचा के लिए मुफीद 

रुखी, बेजान और उम्र से प्रभावित त्वचा के लिए नारियल का तेल एक अच्छा मॉइश्चराइजर है। कहा यह भी जाता है कि इसके लगातार सेवन से झुर्रियां नहीं आती हैं और मुंहासे भी खत्म हो जाते हैं।

दांतों में चमक लाए नारियल तेल

ऐसे बहुत से लोग हैं जो नारियल का इस्तेमाल दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए भी करते हैं। इसकी एंटी-माइक्रोबियल आपके दांतों और मसूड़ों को सुरक्षित रखते हैं।

नारियल तेल शेविंग क्रीम के रूप में 

इसे आप शेविंग क्रीम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप त्वचा को गीला कर उसपर नारियल तेल लगाएं और तब रेजर चलाएं। इससे न सिर्फ शेविंग सही तरह से होती है बल्कि यह रेजर बर्न और ड्राइ स्किन से बचाता है।

नारियल तेल चोट लगने पर  

नारियल तेल में क्षमता है घाव को जल्दी भरने की। जलने या कटने में इसे लगाने से जल्द ही राहत मिलती है।