मोटापा घटाने के घरेलू उपाय

दुबला और छरहरा हर कोई रहना चाहता है पर वजन कम करने की लाख कोशिशों के बावजूद आप ऐसा शरीर हासिल नहीं कर पाते। लेकिन बिना कसरत किए इन उपायों को आप यदि अपनाते हैं तो आपको अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

पपीते का सेवन 

अपने बढ़ते वजन को घटाना है तो पपीते का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती और वजन तेजी से घटता है।

गुनगुने पानी का सेवन  

आप खाना खाने के बाद पौन या एक घंटे बाद पानी पीजिए। अगर आप गुनगुना पानी पी रहे हैं तो और भी अच्छा। इससे वजन को घटाया जा सकता है। 

ग्रीन टी 

आजकल ग्रीन टी के जरिए वजन को कम करने का ट्रेंड चला है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मोटापा घटाने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। बिना चीनी इसे आप पीते हैं तो और जल्दी फायदा होगा। 

मिर्च 

शोध की माने तो वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। लेकिन ज्यादा मिर्च खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

पत्तागोभी का जूस

आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहे इसके लिए आप रोज पत्तागोभी का जूस पीजिए। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं।

टमाटर खाइए 

शरीर की वसा को कम करने में टमाटर का भी योगदान है। सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से वसा में कमी होती है।

शहद और पानी 

चर्बी को कम करने में शहद का बहुत ही बड़ा योगदान रहता है। रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पीजिए। इससे चर्बी कम होती है। 

शहद और नींबू 

गरम पानी में नींबू का रस और शहद घोलकर खाली पेट पीने से शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमा नहीं हो पाती।  

पुदीना और शहद 

हम सभी जानते हैं कि पुदीना और शहद स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। इससे मोटापा भी घटता है। इसके लिए आप एक चम्मच पुदीने के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर लीजिए जल्दी असर करेगा। 

दही का सेवन 

डेयरी प्रोडक्ट में यदि आप दही का सेवन ज्यादा से ज्यादा करते हैं तो शरीर की चर्बी भी नहीं बढ़ेगी और वजन भी कम होगा। इसके अलावा छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करना लाभदायक है।