नीम पाउडर के फायदे, त्वचा के लिए

एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर नीम स्वाद में जितना कड़वा होता है उसके उतने ही फायदे होते हैं। इस में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं या रोगों से बचाने में सहायता करते हैं। यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।

डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में लाभकारी है नीम पाउडर

डैंड्रफ आपके बालों के आकर्षण को खराब कर सकता है और शर्मनाक हो सकता है। आपको बता दें कि डैंड्रफ स्कैल्प से मृत कोशिकाओं के बहाव के कारण होता है, या ड्राई स्कैल्प के फ्लेकिंग के कारण होता है। नीम पाउडर डैंड्रफ के इलाज में आपकी मदद कर सकता है।

इसके लिए आप पानी में नीम पाउडर को मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों पर लगाएं और फिर पानी का सेवन कीजिए। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर अच्छी तरह से धो लें। इस उपाय के नियमित उपयोग से आप डैंड्रफ़ से छुटकारा पा सकते हैं।

मुंहासे से लड़े नीम का पाउडर

क्या आपने कभी मुंहासे के लिए नीम पाउडर का उपयोग किया है? ज्यादातर वह लोग इस समस्या से पीड़ित होते हैं जिनकी त्वचा तैलीय होती है। एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटीवायरल और नीम के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासे के इलाज में मदद करते हैं।

अगर आप मुंहासे को दूर करना चाहते हैं तो दही में नीम पाउडर को मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे सूखने के बाद धो लें। आप इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं।

जलन और खुजली के लिए लाभकारी नीम पाउडर

कई पुरुषों और महिलाओं में त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं जिसमें त्वचा पर खुजली, जलन और शुष्क पैच बन जाते हैं। त्वचा की इस समस्या को दूर करने के लिए नीम पाउडर लाभकारी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए हल्दी, नीम पाउडर और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

टूथपेस्ट में नीम पाउडर

यदि आप नीम पाउडर को टूथपेस्ट में लगाकर ब्रश करते हैं तो यह आपके दांत के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह मौखिक/दंत समस्याओं के इलाज में बहुत फायदेमंद है। यह मसूड़े में होने वाले बीमारियों से लड़ता है और मुंह को स्वस्थ और रोगाणुओं से मुक्त करता है।

इसके अलावा यह मुंह से आने वाली बुरी सांस से भी छुटकारा दिलाता है। यह मुंह में बैक्टीरिया को मारता है और प्लाक को रोकता है।

शुगर के लेवल को करे कंट्रोल

शुगर लेवल को नियंत्रण करने के लिए नीम का पाइडर बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज से ग्रसित मरीज एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच नीम का पाउडर मिलाकर पी सकते हैं।

एक्जिमा

एक्जिमा एक क्रोनिक स्किन से संबंधित कंडीशन है। यह त्वचा की एपिडर्मल परत की सूजन है। एक्जिमा के लक्षणों में त्वचा पर लाल, खुजली और शुष्क पैच शामिल हैं। यह वयस्कों की तुलना में बच्चों और शिशुओं में अधिक आम है।

एक्जिमा के इलाज के लिए नीम पाउडर और कुछ हल्दी का उपयोग कर पेस्ट बना सकते हैं। इसके बाद इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। नीम पाउडर एक्जिमा से राहत प्रदान करने में बहुत ही प्रभावी है।

साइनसिसिटिस के लिए

साइनसिसिटिस साइनस की सूजन है। आप साइनसिसिटिस के इलाज के लिए नीम के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। यह सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नीम पाउडर मिलाकर राहत के लिए दिन में दो बार 2-3 बूंदें लें।