परिणीति चोपड़ा ने ऐसे किया अपना वजन कम

बालीवुड में एक ऐसा नाम है, जिसने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान बना ली है। वो है परिणिति चोपड़ा। परिणिति चोपड़ा ने बहुत ही कम समय में बालीवुड में अपनी एक अलग सी पहचान बना ली है। अपनी एक्टिंग स्किल्स के बावजूद भी उन्हें एक बात हमेशा परेशान करती थी वो है उनका वजन। अपनी इसी परेशानी को कम करने के लिए परिणिति ने फिल्मों से एक साल के लिए छुट्टी ली और जब वो लौटी तब बिल्कुल बदल चुकी थीं।

परिणिति चोपड़ा के प्रशंसकों को यह जानकर हैरानी होगी की पहले की परिणिति और अब की परिणिति में कितना अंतर आ गया है। 86 किलो की परिणिति चोपड़ा आज 57 किलो की हैं। फिल्मों में आने की इच्छा से ही सही, वजन को कम करने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है। आप जरूर जानना चाहते होंगे उनके 38 से 30 के सफर के बारे में। परिणिति का मानना है कि उन्होंने कोई एक फिटनेस दिनचार्य का पालन नहीं किया। बल्कि इस बात को ध्यान में रखा कि वो अलग अलग चीजें करें। जिससे वो एक्टिव के साथ साथ फिट रहे और कुछ ऐसा करे जिससे वो बोर न हो। एक चीज को लगातार करने से उन्हें डर था कि अगर इसे करना छोड़ दिया तो कहीं दोबारा से उनका वजन बढ़ न जाएं।

वजन को कम करने के लिए उन्होंने जिम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद ली। उनका वर्कआउट रिजाइम कुछ इस प्रकार से है।

पिज्जा की शौक़ीन परिणिति चोपड़ा ने अपने वजन को कम करने के लिए सबसे पहले फास्टफूड से तौबा किया और उनका अब डाइट प्लान कुछ इस प्रकार से हैं।

सुबह का नाश्ता

परिणिति चोपड़ा अपने सुबह के नाश्ते में एक गिलास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे और कभी-कभी जूस लेती हैं।

दोपहर का खाना

वो अपने खाने पर विशेष रूप से ध्यान देती है, इसलिए वो अपने दोपहर के खाने में दाल और रोटी, ब्राउन राइज, हरा सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करती है।

रात का भोजन

परिणिति अपने रात के भोजन में कम तेल में बना सादा खाना, एक गिलास दूध और कभी कभी चॉकलेट शेक का सेवन करती है।
वह इस बात का भी ध्यान रखती हैं कि सोने से कम से कम दो घंटे पहले वो खाना खा लें। साथ ही वो अपने वजन को कम रखने के लिए फास्टफूड से दुरी बनाकर रखना चाहती है।