ये हैं क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ी, क्या है इनके फिटनेस का राज

किसी भी खेल की सबसे पहली जरूरत है फिटनेस। यह वह चीज है जिसकी वजह से खिलाड़ी किसी भी खेल का रुख पलट सकता है। खिलाड़ियों की फिटनेस उन्हें मैदान पर एक बहुत अच्छा परफॉमर बनाता है। इसकी वजह से वह बैक-टू-बैक अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आइए उन क्रिकेटरों के फिटनेस का राज जानते हैं जो मैदान पर फिल्डिंग के लिए मशहूर हैं।

ये हैं क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ी

विराट कोहली

आज विराट कोहली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। विराट ने अपनी बैटिंग और कप्तानी से विश्वभर के लोगों को आकर्षित किया है। आपको बता कि विराट कोहली न केवल एक बहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि बहुत अच्छे फिल्डर भी हैं। उनकी शानदार फिल्डिंग मैदान पर साफ तौर पर देखी जा सकती है। विराट इतने फिट इसलिए हैं क्योंकि वह अपने रुटीन को लेकर बहुत ही सख्त हैं। वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं तथा अपने खाने-पीने की चीजों पर पूरा ध्यान रखते हैं।

एबी डीविलियर्स

साउथ अफ्रीका का यह खिलाड़ी न केवल अपने बल्ले से बल्कि अपनी फिल्डिंग से सबको आश्चर्य करता है। डीविलियर्स की फिटनेस का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टेस्ट हो या वनडे पूरे मैच के दौरान वह एक्टिव रहते हैं। इन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं। डीविलियर्स की फिटनेस का राज यही है कि वह नियमित रूप से दौड़ते हैं इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को पूरी गंभीरता से लेते है। वह ऐसे परिवार से आते हैं जिनके लिए खुद को स्वस्थ्य रखना बहुत ही जरूरी है।

महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से जाने जाते हैं। वह पूरे मैच के दौरान न केवल दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं बल्कि खुद भी एक्टिव रहते हैं। इनके फिटनेस का राज ताजा फलों का रस, खेल खेलना, प्रोटीन पेय, भोजन में विविधता और दूध उत्पादों के लिए उनका प्यार है। इसमें फैट वाले अहार शामिल नहीं है।

डू प्लेसिस

साउथ अफ्रीका का यह क्रिकेट प्लेयर क्षेत्ररक्षण क्षमता और महान सहनशक्ति के लिए जाना जाता है। डू प्लेसिस एक ऐसे प्लेयर हैं जो कई-कई घंटों तक बिना थके मैदान पर खेल सकते हैं। इनकी फिटनेस का राज एक स्वस्थ आहार का पालन करना है, जिसमें ओटमील, दूध और शहद का नाश्ता शामिल है। दोपहर के भोजन और रात के भोजन के लिए वह आम तौर पर सैल्मन या चिकन का सेवन करते हैं।

डेल स्टेन

साउथ अफ्रीका का एक और खिलाड़ी डेल स्टेन अपनी घातक गेंदबाजी की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। डेल स्टेन अपनी बेहतरीन स्टेमिना के लिए जाने जाते हैं। उनकी सेहत का राज ब्राउन राइस, चिकन, टूना जैसी मछलियों के साथ-साथ अनिवार्य प्रोटीन शामिल है।