ये हैं दुनिया के 6 फिट प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति

ऐसा देखा गया है कि जिस देश में राष्ट्रप्रमुख अपनी सेहत को लेकर गंभीर है, वहां की जनता भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती है। योग दिवस आने वाला है, ऐसे में आइए जानते हैं दुनिया के 6 फिट प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बारे में…

ये हैं दुनिया के 6 फिट प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 64 की उम्र में दुनिया के फिट राष्ट्रपति में से एक हैं। वह इस उम्र में भी जूडो-कराटे खेलना पसंद करते हैं। पुतिन का यह पसंदीदा खेल भी है। इसके अलावा उन्हें ठंडे पानी में तैरना, शिकार करना, बैडमिंटन, साइकिल चलाना और होर्स रायडिंग करना भी पसंद आता है।

जस्टिन ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने फिटनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वह देखने में किसी हॉलीवुड एक्टर से कम नहीं लगते। 45 साल के जस्टिन ट्रूडो के फिटनेस का राज उनकी बॉक्सिंग है। वह काफी समय से बॉक्सिंग कर रहे हैं। उन्होंने चैरिटी के लिए बॉक्सिंग भी की है।

एनरिक पेना निएटो

मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो रोजाना एक घंटा वर्कआउट के लिए देते हैं। वह अपने देश को हेल्दी जीवनशैली जीने के लिए मैराथन में भाग लेकर प्रोत्साहित भी कर चुके हैं।

टोनी एबॉट

आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट जबर्दस्त फिटनेस की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। वह नियमित रूप से फिट रहने के लिए साइकिल चलाते हैं, दौड़ लगाते हैं और 40 मिनट जिम में भी बिताते हैं।

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान के वर्तमान और पांचवें राजा हैं। वांगचुक बास्केटबॉल खेलने के बहुत ही शौकीन हैं। फ़ुटबॉल में बतौर गोलकीपर भी खेल चुके हैं। इनकी फिटनेस का राज यह है कि बास्केटबॉल के अलावा वह नियमित रूप से ध्यान भी लगाते हैं।

नरेद्र मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 66 साल की उम्र में दिन में 18 घंटे काम करते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने फिट है। पीएम मोदी की फिटनेस का राज उनकी डाइट और व्यायाम है। मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं। वह अपनी डाइट में चावल, रोटी, दाल, सब्जी और दही लेना पसंद करते है। इसके अलावा वह सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और व्यायाम करते हैं। सूर्य नमस्कापर, प्रणायाम और योगासन से वे खुद को ऊर्जावान बनाए रखते हैं।