प्रभास की फिटनेस और डाइट प्लान

भारतीय सिनेमा में फिल्म बाहुबली ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी परचम लहराया है। पड़ोसी मुल्क चीन में भी इस फिल्म को बहुत ही पसंद किया गया है।

इस फिल्म के जरिए दक्षिण भारतीय एक्टर प्रभास ने पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। अभिनेता प्रभास ने बाहुबली फ्रेंचाइजी में अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। देशभर में हर दिल की धड़कन और सबसे पसंदीदा बैचलर में से एक अभिनेता प्रभास ने अपनी भीतरी और बाहरी खूबसूरती से हर लड़की को अपनी तरफ खींचा था।

फिल्म को देखना के बाद पता चलता है कि अभिनेता प्रभास ने बहुत ही मेहनत की है। वह इस फिल्म में एक सशक्त राजा के किरदार में है। आपको बता दें कि बाहुबली के पहले पार्ट के लिए प्रभास ने 20 किलो वजन बढ़ाया था जबकि दूसरे पार्ट के लिए उन्होंने अपना 30 किलो वजन बढ़ाया था। बाहुबली में काम करने से पहले उनका वजन 85 किलो था। प्रभास ने अपने कैरेक्टर के लिए प्रॉपर फिटनेस रुटीन फॉलो किया था।

प्रभास फिटनेस के लिए रोज 5 घंटे जिम में पसीने बहाते थे। साथ ही खाने में वो 50 व्हाइट अंडे, आधा किलो चिकिन, सलाद, फ्रूट और ब्राउन राइज की प्रॉपर डाइट लेते थे। उन्हें इस दौरान जंक फूड बिल्कुल अलाउड नहीं था, साथ ही व्यस्त दिनचर्या के बाद भी वो वर्कआउट स्किप नहीं करते थे। आइए बाहुबली के लिए प्रभास की फिटनेस प्लान के बारे में जानते हैं। – अक्षय कुमार की फिटनेस टिप्स

प्रभास की फिटनेस प्लान

1. सुबह में वह कार्डियो के लिए डेढ़ घंटे बिताते थे।
2. उनका मुख्य ध्यान शरीर की मांसपेशियों पर था जो वह विभिन्न फिटनेस तकनीकों के माध्यम से बनाए रखते थे।
3. शाम को वह अपने शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए डेढ घंटे तक वेट लिफ्ट करते थे।
4. वह अपने कसरत दिनचर्या और प्रशिक्षण सत्रों के दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के पहलवानों से प्रेरित हो गए थे।

प्रभास का डाइट प्लान

1. उनके नाश्ते में 40 अंडे का सफेद वाला हिस्सा लेते थे। इसके अलावा वह प्रोटीन पाउडर भी लेते थे।
2. उनका डाइट कंट्रोल में रहता था। वह हर चीज नहीं खा सकते थे। फिल्म बाहुबली में अपनी भूमिका के लिए वह शून्य कार्बोहाइड्रेट आहार पर थे।

3. प्रभास आहार में नट्स, मछली, बादाम, अंडे का सफेद वाला हिस्सा, और सब्जियां शामिल होती थी। वह दिन में 6 मिल लेते थे।

4. उनके आहार में चावल शामिल नहीं था और वह हर दो घंटे के बाद कुछ न कुछ आहार लेते थे। प्रभास एक दिन में 2000 से 4000 के बीच कैलोरी लेते थे।

5. इस दौरान प्रभास मिठी चीजों का सेवन नहीं करते थे और सोने से पहले दूध और सूप का सेवन जरूर करते थे। – टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डाइट प्लान

प्रभास वर्कआउट टिप्स

1. शरीर को सही अनुपात में बढ़ाने के लिए कठोर और भारोत्तोलन कसरत का पालन करना चाहिए।

2. वह कभी भी बॉडी बिल्डिंग के लिए कोई स्टेरॉयड नहीं लेते है। उनका मानना है कि दवाएं जोखिम से भरी हुई हैं और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

3. वह प्राकृतिक उचित आहार और नियमित प्रशिक्षण के साथ एक दैनिक दिनचर्या कसरत का पालन करते थे।