क्या आप हैं वीडियो गेम लत के शिकार – जानें ये लक्षण

वीडियो गेम एक लत है जिसके शिकार आजकल हर वर्ग के लोग हो रहे हैं। जो लोग इसके लत के शिकार हो रहे हैं क्या उनको इसके लक्षणों के बारे में मालूम हैं। तो आइए जानते हैं वीडियो गेम लत के शिकार के लक्षण।

कई शोधों से तो यह साफ है कि यदि आप वीडियो गेम एक सीमित समय में खेलते हैं तो इसके फायदे अनेक हैं, वहीं आप इसे लगातार खेलते हैं तो यह मानसिक और सामाजिक रूप से आपको निष्क्रिय बना सकता है। ऐसी अवस्था में आप कब वीडियो गेम के आदी बन जाते हैं आपको पता भी नहीं चलता।

वीडियो गेम लत के शिकार के लक्षण

हर समय वीडियो गेम के बारे में सोचना

इसका सबसे बड़ा लक्षण यही है कि आप दिन रात गेम या उससे संबंधित चीजों के बारे में बाते करते हैं। आपका झुकाव गेम के प्रति इस कदर ज्यादा हो जाता है कि आप घर-बाहर हर समय किसी वीडियो गेम के बारे में बाते करते हैं।

खुद पर नियंत्रण खोना

अगर खुद पर नियंत्रण हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता। जब आप वीडियो गेम खेलते हो तो आपको समय का थोड़ा भी ख्याल नहीं रहता और आप घंटों वीडियो गेम में समय बिताने लगते हो। इस तरह आपको समय का ख्याल नहीं रहता और आपको लत लग जाती है।

दूसरों को नजरअंदाज करना

कई बार वीडियो गेम का ज्यादा खेलना आपको दूसरों से अलग करने लगता है। आप दूसरों की उपेक्षा करने लगते हो। आप दोस्तों के साथ समय बिताने की बजाय अकेले घर पर वीडियो खेलना पसंद करते हो। आपके इसी व्यवहार के चलते आपकी पढ़ाई और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होने लगती है।

पैसे का ज्यादा खर्च करना

आप वीडियो गेम ज्यादा खेल रहे हो उसके एक और लक्षणों में गेम पर पैसे का ज्यादा खर्च शामिल है। आपकी गेम के प्रति इतनी दीवानगी होती है कि समय-समय पर आप नए गेम को खरीदते भी हो या फिर दुकान पर जाकर गेम पर पैसे बहाते हो।

माता-पिता से झूठ बोलना

माता-पिता के लाख मना करने के बावजूद भी आप छुपते-छुपाते वीडियो खेलने जाते हैं। आप वीडियो गेम खेलने के लिए घर के लोगों से झूठ भी बोलने लगते हो। इसके अलावा आप वीडियो गेम खेलने के लिए तरह-तरह के बहाने भी बनाते हो।

आप गुस्स दिखाते हो

आप वीडियो गेम के आदि हो चुके हो इसका पता इससे भी लगाया जा सकता है कि आप हमेशा गुस्से के मूड में रहते हो। यह गुस्सा वीडियो गेम खेलते हुए जब आपकी हार हो जाती है तब आप दिखाते हो या फिर घर के दूसरे सदस्यों के सामने भी आप उत्तेजित होकर बात करते हो।