दही के फायदे

खुद को तंदुरुस्त रखना है तो रोजना अपनी डाइट में दही को शामिल करें। कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर दही मोटापे को कम करता है तथा इसका सेवन मांसपेशियों के लिए बेहद फायदेमंद भी होता है।

दही के फायदे आपको रखेंगे तंदुरुस्त – Dahi khane ke fayde in hindi

दही से पाचन शक्ति में सुधार

विटामिन B12 और सूक्ष्मजीवों से भरपूर दही एक प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ है जो कि आंत के बैक्टीरिया के विकास में सहायक होती है। आंत के यही बैक्टीरिया आपके पाचन शक्ति में सुधार लाते है। इसलिए, डाइजेशन को तंदुरुस्त रखने तथा अपच और कब्ज को दूर करने के लिए अपने रोज के आहार में दही को शामिल करें। 

दही से वजन को कम करना 

वजन कम करने की ख्वाहिश रखने वाले रोजाना अपनी डाइट में दही को शामिल करें। दही खाने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फेट कम होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार रोज के आहार में दही को शामिल करने से वजन कम किया जा सकता है। 

दही मांसपेशियों को मजबूत करता 

अगर कोई हड्डियों और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से ग्रसित है उसे रोजाना दही का सेवन करना चाहिए। दही में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है जिससे शरीर की मांसपेशियां सुदृढ़ और मजबूत होती हैं। 

रक्तचाप

दही में न केवल कैल्शियम की उच्च मात्रा पाई जाती है बल्कि इसमें पोटेशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। दही में पाए जाने वाले पोटेशियम रक्तचाप को कम करने में मददगार साबित होते है।

दही से स्किन में निखार 

अक्सर आपने देखा होगा कि दही का प्रयोग विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। इसमें लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन के डेड सेल से हमें छुटकारा दिलाती है। दही से बना क्रीम या फेसपैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है। इसलिए, स्वस्थ और सुन्दर चेहरे के लिए अपने रोज के आहार में दही को शामिल करें।

यही नहीं शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाना है तो दही एक उत्तम आहार साबित हो सकती है। यह रक्त में पाई जाने वाली सफेद कोशिकाओं से लड़कर संक्रमण को दूर करती है।