दलिया खाने के फायदे

यदि आप शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना चाहते हैं, ह्र्दय के कार्यो में सुधार लाना चाहते हैं और बॉडी के मेटाबोल्जिम को फिट रखना चाहते हैं तो रोजाना भरपूर मात्रा में दलिया का सेवन कीजिए। दलिया एक सुपाच्य भोज्य पदार्थ है जो गेंहू को दरदरा पीसकर बनता है। स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक दलिया न केवल पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे खाने से अतिरिक्त वजन भी कम होता है।

क्या है दलिया खाने के फायदे – Daliya khane ke fayde hindi me

1. अगर आप हर दिन एक कटोरी दलिया का सेवन करें तो पूरे दिन शरीर में उर्जा बनी रहेगी। शरीर में हाई एनर्जी होने से मेटाबोल्जिम सिस्टेम भी बढिया रहता है। यही कारण है कि सुबह के समय दलिया के सेवन पर जोर दिया जाता है।

2. दलिया में घुलनशील और अघुलशील फाइबर होते हैं। शरीर में उच्च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

3. दलिया में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीैडेंट होते है जो शरीर से विषैले तत्वोंथ को निकाल देते हैं और शरीर में स्फूंर्ति लाते हैं. इसके सेवन से शरीर में अनावश्यलक तत्वों में भी कमी आती है और शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से चलते हैं।

4. दलिया के सेवन से पेट भर जाता है और लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है।

5. अगर आप सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करते हैं तो इससे न केवल शरीर को उर्जा मिलती है बल्कि मोटापा भी कम होता है।

6. प्रोटीन से भरपूर दलिया हानिकारक विषाक्त पदार्थों और बीमारियों से दूरी बनाकर रखता है।

7. जिनके शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम है उन्हें ज्यादा से ज्यादा दलिया का सेवन करना चाहिए। यह न केवल दलिया आयरन का बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए जरूरी होने के साथ ही हामोग्लोबिन भी बढ़ाता है बल्कि शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को भी बैलेंस करता है।

बच्चों के लिए दलिया

इसमें कोई संदेह नहीं है कि छोटे बच्चों या शिशु के लिए दलिया एक फायदेमंद फूड है। शुरुआती दिनों में अगर आप छोटे बच्चे को दलिया खिलाते हैं तो न केवल उसका शरीर तेजी से ग्रो करेगा बल्कि उसकी भूख भी मिटाएगा। आप देखेंगे कि यह डिश कितना जल्दी बच्चे की भूख को मिटाता है। यही नहीं, इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट और लौह उसे मजबूती और उर्जा प्रदान करते है। इसलिए अपने बेबी को रोजाना दलिया खिलाएं।

विभिन्न तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दलिया आजकल मार्केट में भी उपलब्ध है जिन्हे  घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। दलिया एक प्रकार का साबुत अनाज होता है जो शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाता है। आप इसे बनाने के लिए दूध और फलों की सहायता ले सकते हैं। आप दलिया को मीठा या नमकीन भी बना सकते हैं।