बवासीर के लक्षण और कारण

हेमोरहोयड्स, पाइल्स या मूलव्याधि आदि नामों से जाना जाने वाला बवासीर एक खतरनाक बीमारी है। इस रोग का इलाज कुछ रोगियों के लिए आसान है, लेकिन कुछ के लिए बहुत ही मुश्किल है। बवासीर 2 प्रकार की होती है। आम भाषा में इसको खूनी और बादी बवासीर के नाम से जाना जाता है। ऐसा देखा गया है कि यह बीमारी 30 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों को होती है। यह बेहद ही पीड़ा और कष्ट देने वाली बीमारी है, इसमें व्यक्ति को तनाव का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं बवासीर के लक्षण और कारण के बारे में…

बवासीर के लक्षण क्या होते हैं ?

बवासीर होने के कारण क्या होते हैं ?

1. कम फाइबर वाले भोजन का सेवन।
2. क्रोनिक दस्त या कब्ज।
3. मल त्याग के दौरान तनाव।
4. परिवार में किसी को बवासीर की बीमारी होना।
5. शौचालय में लंबे समय तक बैठे रहना।
6. तली हुई चटपटी चीज़ें, अत्यधिक मिर्च-मसाला वाला खाद्य पदार्थ, मांस, अंडा, रबड़ी, मिठाई और मलाई का ज्यादा से सेवन।
7. आपके अंदर क्षमता नहीं है फिर भी आवश्यकता से अधिक भोजन करना बवासीर का प्रमुख कारण हो सकता है।
8. महिलाओं में गर्भावस्था में भ्रूण के दबाव पड़ने से भी बवासीर होता है।
9. बिगड़ी हुई जीवनचर्या, अधिकाधिक चाय, कॉफी, धूम्रपान, अत्यधिक शराब, ताड़ी, भांग, गांजा और अफीम आदि से भी बवासीर की बीमारी होती है।
10. जो लोग शारीरिक रूप से श्रम नहीं करते और पूरे दिन एक जगह बैठे रहते हैं उन्हें बवासीर की समस्या हो सकती है।

बवासीर में परहेज के बारे में भी अवश्य जाने।