वजन को कम करने के लिए पियें ये 5 ड्रिंक्स

मोटापा धीरे-धीरे एक वैश्विक समस्या बन चुका है। व्यायाम पर ध्यान न देना, खान-पान में बदलाव और जीवन शैली में परिवर्तन को इसकी वजह माना जा रहा है। आज मोटापे को कम करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं उन्हीं उपायों में से एक उपाय है कुछ पेय पदार्थ।

वजन को कम करने के लिए पेय पदार्थ

वजन को कम करने के लिए – पानी

वजन घटाने के लिए जल वास्तव में सहायक हो सकता है। यह 100 फीसदी कैलोरी-मुक्त है, इससे आपको अधिक कैलोरी बर्न करने में सहायता मिलती है। वजन घटाने के लिए आपको खाना खाने से आधा घंटा पहले और खाना खाने के एक घंटा बाद खूब पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप दिन में कभी भी पानी पीजिए। इससे आप ओवरईटिंग से भी बचेंगे।

वजन को कम करने के लिए – नारियल पानी

नारियल का पानी फलों में प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाला फल है। इसमें 94 फीसदी पानी और बहुत कम वसा होता है। नारियल पानी भी वजन कम करने में मदद करता है। यह फैट फ्री ड्रिंक कोलेस्ट्रॉतल के एलडीएल को कम करता है और जमी चर्बी को जलाता है।

वजन को कम करने के लिए – ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों के साथ भरी हुई है, जो शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव डालता है। यह शरीर का वसा कम करने में मदद करता है। एक शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को बर्न करने में मदद मिलती है।

ग्रीन टी पीने का सही समय और बनाने की विधि

वजन को कम करने के लिए – नींबू पानी

नींबू पानी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसका आनंद किसी भी मौसम में लिया जा सकता है। इसे पीने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिसमें पाचन शक्ति को बढ़ाना, फोकस बढ़ाना और ऊर्जा के स्तर क बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

वजन को कम करने के लिए – ऊलांग टी

ऊलांग टी हरे और काली चाय से संबंधित अविश्वसनीय रूप से स्वस्थ चाय है। इसमें आपके शरीर और मस्तिष्क के लिए कई प्रभावशाली स्वास्थ्य लाभ हैं। ऊलांग टी परंपरागत चीनी चाय है, जो फैट को कम करती है, फैट को बर्न करती है। यह शरीर में कोलेस्टेरोल की मात्रा को भी घटाती है।

वजन को कम करने के लिए – फलों का जूस

फलों का जूस विटामिन सी और विटामिन ए से भरा होता है। यह शरीर में पौष्टिकता का काम करते हैं। फ्रूट जूस  से वजन को कम करने में मदद मिलती है।

वजन को कम करने के लिए – पुदीने की चाय

पुदीने की चाय न केवल सादा स्वादिष्ट चाय है बल्कि इससे कई तरह के तरह स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ मिलते हैं। इसे पीने से तनाव से राहत तो मिलती ही है साथ ही वजन घटाने में भी यह मदद करता है।

वजन को कम करने के लिए – वेजिटेबल जूस

सब्जियों का रस कैलोरी और वसा में स्वाभाविक रूप से कम है, फिर भी वे पोषक तत्वों, फोलेट और विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्वों के महत्वपूर्ण स्रोत हैं। वजन घटाने के लिए सब्जियों का रस अच्छा विकल्प है। सब्जियों का रस पीने से आपको काफी देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है। सब्जियों का रस बनाने के लिए गाजर, आंवला, चुकंदर आदि ले सकते हैं। यह बहुत ही पौष्टिक होते हैं।