एलोवेरा के नुकसान भी हो सकते हैं – जाने कैसे

आपने अक्सर एलोवेरा के फायदों के बारे में पढ़ा या दूसरों से सुना हो होगा। लेकिन क्या आप एलोवेरा के नुकसान के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको एलोवेरा के नुकसान के बारे में जानकारी देंगें। जहां एलोवेरा से 95 प्रतिशत लोगों को फायदा मिलता है वहीं 5 प्रतिशत लोगों को इससे नुकसान भी होता है।

एलोवेरा त्वचा और शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एलोवेरा के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी कई रोग दूर हो जाते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के सौन्दर्य उत्पादनों में भी किया जाता है। एलोवेरा का जूस पीने से बड़े से बड़ा रोग दूर हो जाता है। एलोवेरा के फायदे के बारे में बात करें तो यह हमारी पर त्वचा चार चाँद लगा देता है। जैसे आप जानते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन अच्छा नहीं होता। उसी प्रकार एलोवेरा का भी अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। आइये विस्तार से एलोवरा के नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

एलोवेरा के नुकसान – Aloe vera ke nuksan in hindi

#1 दवाओं का असर कम करता है

अगर आप किसी तरह की दवाई का सेवन कर रहें हैं तब ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेकर एलोवेरा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि एलोवेरा में लेक्सेटिव नामक एक तत्व मौजूद होता है। यह मौजूद तत्व दवाओं को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। ऐसे में यदि आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं और साथ में एलोवेरा का जूस भी ले रहे हैं तब आपके शरीर में दवा का असर नहीं होगा।

#2 दस्त लगना

एलोवेरा के नुकसान में एक नुकसान यह है कि जब हम एलोवेरा का अधिक सेवन करते हैं तब हमें दस्त का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इसमें एन्थ्राक्विनोन और लेक्सेटिव जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही जिन लोगों को गैस और इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम की समस्या होती हैं। उन्हें इसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए हानिकारक हो सकता है।

#3 पोटेशियम का स्तर कम होना

यदि आप एलोवेरा का गलत तरीके से सेवन कर रहें हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसका गलत तरीके के साथ सेवन करने से पोटेशियम का स्तर कम होने लगता है।

जब शरीर में पोटेशियम का स्तर कम हो जाता है तो यह कमजोरी के साथ साथ दिल की धडकन के लिए भी अनियमित होता है।

#4 गर्भपात होना

जो महिलाएं गर्भवती होती है अर्थात जो माँ बनने वाली होती है उन्हें एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भपात हो सकता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से बच्चे के जन्म में कोई दोष पैदा हो सकता है। 12 साल से कम आयु वाले बच्चे को एलोवेरा का जूस नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के लिए भी नुकसानदायक होती है।