आंवला जूस के फायदे

दिखने में आंवला हरे, चिकने और गुदेदार है इसकी खासियत यह है कि इसमें न केवल विटामिन सी बल्कि आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि जैसे पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं, इसलिए आज हम जानेंगे आंवला जूस के फायदे।

कहते हैं बुजुर्गों की बात का और आंवले के स्वाद का पता बाद में चलता है। आवंला एक ऐसा औषधीय फल है जिसके सेवन से न केवल छोटे रोग बल्कि बड़े रोग भी दूर किये जा सकते हैं। यह कितना गुणकारी है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे मनुष्य के लिए प्रकृति का वरदान माना गया है।

आंवला को देशज फल माना जाता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। इसकी उत्पत्ति और विकास मुख्य रूप से भारत में मानी जाती है। यहां न केवल आंवले का उपयोग खाने में लाया जाता है बल्कि तुलसी की तरह इसका पेड़ भी धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र माना जाता है। स्त्रियां इसकी पूजा भी करती हैं। कार्तिक के महीने में आंवले का सेवन बहुत शुभ और गुणकारी माना जाता है।

कच्चे आंवले की तरह आंवले का जूस भी बेहद ही पौष्टिक और गुणकारी होता है। नियमित रूप से यदि कोई आंवले का जूस पिता है तो इससे उसके चेहरे पर तो निखार आएगा ही साथ ही बालों की चमक बढ़ेगी और पाचन भी दुरुस्त रहेगा। आइए जानते हैं आंवले के जूस के फायदे।

आंवला जूस के फायदे

1. आंख की रोशनी के लिए

आंवला जूस के फायदे आंखों के लिये बहुत होते हैं, आंवला का जूस आंखों से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। इससे न केवल आंख की रोशनी तेज होती है बल्कि आंखों में खुजली या आंख से पानी गिरने की समस्या दूर होती है।

2. पेट की समस्या को दूर करे

पेट की समस्या से ग्रसित लोगों को आंवले का जूस पीना चाहिए। इसका जूस पीने से पेट में जलन और गैस की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा इससे कब्ज से राहत मिलती है। अगर एसिडिटी की समस्या है तो घी के साथ आंवला जूस दिन में दो बार लेने से राहत मिलती है।

3. खून को करता है साफ

आंवला के जूस शरीर के रोगों को दूर तो करता ही है, साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ भी निकालता है। आंवला का जूस पीने से खून साफ होता है। इससे एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के कारण आपकी त्वचा चमकती है।

4. मोटापे को करे कम

यदि आपको शरीर के फैट को कम करना है, तो आंवले का जूस पीजिए। इससे शरीर में प्रोटीन का स्तर अधिक होता है और नाइट्रोजन संतुलित होता है, जो आंवला जूस के फायदे में बताना जरूरी हो जाता ।

5. डायबिटीज के स्तर को करे कम

नियमित रूप से आंवले के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज के स्तर को कम किया जा सकता है बल्कि यह सांस की बीमारियों को खत्म करने का भी काम करता है।

6. हार्ट के मसल्स

हार्ट के मसल्स ज्यादा मजबूत होंगे तो खून को आसानी से शरीर में पंप करने में मदद मिलेगी, और हार्ट के मसल्स तभी मजबूत होंगे जब आप नियमित रूप से आंवले का सेवन करेंगे।

7. जोड़ों के सूजन में लाभदायक

आंवला अर्थराइटिस के मरीजों के लिये एक लाभकारी फल है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। आंवला जूस में न केवल जोड़ों के सूजन को कम करने की क्षमता है बल्कि यह पाचन तंत्र के टिशूज की भी रक्षा करता है।

8. शरीर की गर्मी को करे नियंत्रित

आंवले के जूस के अंदर सूर्य के पराबैगनी किरणों और शरीर की गर्मी नियंत्रित करने की क्षमता है। इसका नियमित सेवन करने से आप कैंसर जैसे बड़े रोग से बच सकते हैं।

9. खांसी, सर्दी और फ्लू में दे आराम

आंवला जूस के फायदे खांसी, सर्दी, फ्लू और मुंह के अल्सर के उपचार में बहुत ही सहायता करता है। इसके लिए आप दो चम्मच आंवले का रस और उतनी ही मात्रा में शहद लीजिए और अच्छी तरह से मिक्स कीजिए। इसे आप खांसी और ठंड से छुटकारा पाने के लिए सेवन कीजिए। आप इसे मुंह के अल्सर के लिए, पानी में दो चम्मच आंवला मिलाएं और दिन में दो बार गरारे करें।

10. कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करे आंवला

हाल के अध्ययनों से पता चला है कि आंवला के जूस का सेवन नियमित रूप से करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। कोलेस्ट्रोल एक तरह का वसा है जो हमारे शरीर के खून में होता है। सही ढंग से इसका उपयोग नहीं होता है और यह बीमारी का रूप ले लेता ह। वास्तव में, यह अब एंटीऑक्सिडेंट के विशिष्ट स्तरों के कारण अधिक उपचार रणनीतियों में शामिल किया जा रहा है।

11. श्वसन संबंधी स्वास्थ्य समस्या में करे सुधार

आंवला जूस के फायदे अस्थमा जैसे श्वसन संबंधी स्वास्थ्य समस्या में सुधार किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि यह आपके श्वसन तंत्रों में सूजन कम कर सकता है।