आंवला के फायदे – पेट के रोग कर देता है ख़त्म

जब किसी को बीमारी होती है तो या तो डॉक्टर के पास जाता है या फिर किचन में घरेलू उपचार को ढूंढ़ता है। पेट के रोग में भी ऐसा ही है, लेकिन उपचार किसी-किसी को मालूम होता है। बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि बीमारी का फाइटर आपके घर के किचन में ही मौजूद होता है। इसलिए भारत में दादी और नानी के घरेलू नुस्खे लोकप्रिय है। आज हम विस्तार में जानेंगे आंवला के फायदे और कैसे यह पेट को स्वस्थ रखने में करता है सहयोग ।

किसी न किसी घर में आपको पेट से संबंधित बीमारी से परेशान लोग जरूर मिल जाएंगे। उन रोगियों के कारण घर पर खाना भी फीका बनता है जिसके चलते घर के बाकी लोग भी खुद को बीमार समझने लगते हैं। देखा जाए तो हर उम्र के लोगों में पेट से संबंधित बीमारी बढ़ती जा रही है। आइए जानते हैं आंवला के फायदे पेट के लिए।

पेट के रोग – आंवला है फायदेमंद

हानिकारक टाक्सिन को बाहर निकाले आंवला

आंवला हानिकारक टाक्सिन को शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है। आंवला शरीर को पुष्ट कर उसे रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढाती हैं, और टोक्सिन को यानी विषाक्त प्रदार्थ को हमारे शरीर से निकलती देती हैं। इसलिए यदि आप जंक फूड या फास्ट फूड का सेवन करते हैं तो आंवला एक अच्छी दवा के रूप में काम आता है। आंवला न केवल आंखों, बालों और स्मृति शक्ति के लिए फायदेमंद है बल्कि इसका रोजाना सुबह खाली पेट जूस पीने से आपकी पेट और किडनी फिट रहेगी।

पेट को राहत देता है आंवला

 

 

एक तरफ आंवला पेट की कई तरह की परेशानियों को दूर करता है। दूसरी तरफ वह पेट के एक अन्य रोग एसिडिटी रोकने में भी मददगार होता है। सूखा आंवला चबाने से भी एसिडिटी में राहत मिलती है। इससे पेट दर्द में भी आपको आराम मिलता है। बाजार में सूखा हुआ आंवला आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा इसे घर पर लाकर पानी में उबालकर सुखाया जा सकता है।

पेट में संक्रमण के विकार को खत्म करे

यदि आप आंवले का सेवन तीन महीने के लिए लगातर सुबह के समय खाली पेट खाएंगे तो आपकी एसिडिटी की समस्या दो हो जाएगी। जो लोग पेप्टिक अल्सर से परेशान हैं उनको आंवले के मुरब्बे के सेवन से बहुत आराम मिलता है। इसके आंवला अल्सरेटिव, कोलेटीस, पेट में संक्रमण से विकार को खत्म करता हैं। आंवला का रस या पाउडर प्रतिदिन लेने से बहुत फायदा होता हैं।

आंवला खाने का सही समय और तरीका – पेट के लिए ?

1. रात को सोने से पहले आंवला खाएं इससे पेट के संक्रमण और हानिकारक तत्व इकट्ठा नहीं हो पाएंगे व पेट साफ रहेगा।
2. नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में दस एमएल आंवले का जूस मिलाकर लें। इससे शरीर में मौजूद सारे विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे।
3. विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत आंवला एक तरह का अमृत फल है। इसे कब्ज में रात को एक चम्मच पिसा हुआ पानी या दूध के साथ लेने से सुबह पेट जल्दी साफ होता है। इसका नियमित सेवन से आंते और पेट हल्का और साफ रहता है।
4. गर्मियों के मौसम में आंवला पेट के लिए एक अच्छी दवा है। इस मौसम में सुबह खाली पेट में एक आंवले का मुरब्बा खा कर पानी पीने से शरीर अंदर से ठंडा और शीतल रहता है।
5. आपको बता दें कि आंवला का उपयोग त्रिफला बनाने में किया जाता है, जो कब्ज या पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए बेहतर काम करता है।