ब्लड प्लेटलेट्स क्या है – प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके

कई बार आपने डॉक्टरों या लोगों द्वारा प्लेटलेट्स का नाम तो सुना होगा। इसकी याद सबसे ज्या तब आती है जब मरीज डेंगू से पीड़ित होता है। आपको बता दें कि ब्लड में प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाना डेंगू का सबसे बड़ा लक्षण है। वैसे प्लेटलेट्स तभ भी घटता है, जब वायरल होता है। यह बहुत ही कम समय में घटती और बढ़ती रहती है इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्लेटलेट्स क्या है ?

प्लेटलेट्स छोटे रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो रक्तस्राव को रोकने के लिए आपके शरीर के अवयवों की सहायता करती हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जब हमारे शरीर पर चोट होती है, तब उनकी भूमिका रक्तस्राव को रोकने में मदद करती है। आपको बता दें कि जीवित प्राणियों के खून का एक बड़ा हिस्सा प्लेटलेट्स से बनता है। इसे हम थ्रॉम्बोसाइट के नाम से भी जानते हैं।
दिखने में ये नुकीले अंडाकार होते हैं और इनका आकार एक इंच का चार सौ हजारवां हिस्सा होता है। किसी व्यक्ति के खून में 1 लाख पचास हजार से लेकर 4 लाख प्रति घन मिलीमीटर प्लेटलेट्स होते हैं। सफेद और लाल रक्त कोशिकाओं के साथ प्लेटलेट्स आपके बोन मैरो में बनाई जाती है। ये थ्रोम्बोपीटिन हार्मोन की वजह से विभाजित होकर खून में समाहित होते हैं और इसका जीवनकाल 8 से 10 दिन तक होता है।

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके

1. यदि आप अपने ब्लड प्लेटलेट्स में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आपको विटामिन ए, सी, के, फोलेट, जिंक, प्रोटीन, फोलिक एसिड, सेलेनियम आदि पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। इसे प्लेटलेट्स बढ़ाने का कारगर उपाय माना जाता है।
2. प्लेटलेट्स में वृद्धि करना आपकी पौष्टिक आहार पर निर्भर करता है। आंवला, लहसुन, ग्रीन टी के साथ ही नारियल पानी और अनार, पपीता, सेब, चुकंदर जैसे फलों का सेवन प्लेटलेट्स वृद्धि के लिए सही माने जाते हैं।
3. एलोवेरा का जूस या उसका गुदा प्लेटलेट्स बढ़ाने में बहुत ही फायदा देता है। यदि आप नियमित रूप से 20 से 25 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन एलोवेरा का गुदा खाते हैं तो आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।
4. एलोवरा के अलावा आप ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलोय का प्रयोग कर सकते हैं। यह रामबाण की तरह काम करता है। इसके लिए आपको गिलोय को तुलसी के साथ मिलाकर दोनों को अच्छी तरह उबालें और काढ़ा तैयार करें फिर इस काढ़े का रोजाना प्रयोग आपके लिए फायदेमंद होगा।
5. प्लेटलेट्स को बढ़ाने में व्हीटग्रास यानि ज्वारों का उपयोग भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट ज्वारे का रस निकालकर पीने से धीरे-धरे प्लेटलेट्स की संख्या में बढ़ोतरी होती है।