डकार आने के कारण और उपचार

खाते समय या खाने के बाद डकार आना कई बार शर्मिंदगी का विषय बनता है। कई लोगों को यह समस्या बहुत कम होती है, तो किसी को यह समस्या जयादा होती है। डकार में पेट की गैस को मुंह से निकलता है जिसमें कभी कभी अजीब सी आवाज और गंध होती है। वैसे डकार के बारे में यह मान लिया जाता है कि ज्यादा खाने की वजह से यह समस्या आती है, लेकिन इसके कई और भी कारण है। इसलिए आज हम जानेंगे डकार आने के कारण और उपचार ।

डकार आने के कारण – क्यों आती है डकार ?

तली-भुनी चीजों से

मैदा, बेसन, तली-भुनी तथा मिर्च मसालेदार चीजों का सेवन बहुत ही करना चाहिए। रात में तली-भुनी चीजें, फूलगोभी, मसाला आदि का सेवन करने से डकार आती है, क्योंकि इससे पेट में गैस बनता है।

लंबे समय तक कब्ज की समस्या

कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल को निकालने में बहुत परेशानी होती है। उसे मल को निकालने के लिए ज़रूरत से ज्यादा दबाव लगाना पड़ता है। यदि लंबे समय तक कब्ज की समस्या है तो अत्यधिक डकार आने का एक प्रमुख कारण है।

जाने कब्ज के कारण और रामबाण घरेलू इलाज

पाचन तंत्र का गड़बड़ाना

गलत खानपान की वजह से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है, जो एच पायलोरी नामक बैक्टीरिया के कारण पेप्टिक असर की समस्या पैदा होती है, जो डकार आने के साथ-साथ पेट दर्द का भी कारण बनता है।

अपचन की समस्या

अपचन की वजह से घबराहट होती है, खट्टी डकारें आती हैं। वहीं खट्टी डकारों के साथ गले में जलन-सी महसूस होती है। यह तब होता है जब आपने जो भोजन लिया वह पच नहीं रहा हो।

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देना

कई बार छोटे-छोटे कारणों की वजह से मुंह से डकार आने लगती है। जैसे खड़े होकर पानी पीना, ग्लास से पानी पीने की बजाए ऊपर से पीना, खाना खाते समय बात करना, च्यूइंग गम आदि कारणों से पेट में हवा जाकर गैस पैदा करती है, जिसकी वजह से डकार आता है।

कैसे पाएं डकार से छुटकारा

1. खाना खाते समय जल्दीबाजी दिखाने से अच्छा है आप धीरे-धीरे खाएं। इससे न केवल डकार से छुटकारा मिलेगा बल्कि पाचन शक्ति भी मजबूत होगी।
2. यदि आप चाहते हैं कि डकार आपको नहीं आए तो खाते या चबाते समय बात कम कीजिए या बिल्कुल ही बात मत कीजिए।
3. कार्बोनेटेड पेय और बीयर लेने से डकार की समस्या आती है। इसका सेवन बहुत ही कम कर दीजिए।
4. ज्यादा खाना खाने वाला भी डकार की समस्या का शिकार होता है इसलिए भोजन कंट्रोल में रहकर करें।
5. डकार से छुटकारा पाना है तो पेय पदार्थ, खासकर कार्बोनेटेड पेय को स्ट्रॉ के जरिए मत पीजिए बल्कि पेय पदार्थ को गिलास में डालकर पीजिए।
6. अगर आप धूम्रपान का सेवन करते हैं तो तब भी डकार की समस्या आ सकती है।
7. ज्यादा तनाव लेने वाला भी डकार की समस्या का शिकार हो जाता है इसलिए तनाव को अपने लाइफ से दूर करे।