गॉसिपिंग करने के फायदे

जहां महिलाएं वहां गॉसिपिंग… यह तो आप जानते ही हैं कि गॉसिपिंग के बिना महिलाओं को सोचना मतलब मछली को बिना जल के सोचने के बराबर है। यूं तो यह आम धारणा चली आ रही है कि महिलाएं कुछ देर के लिए भी चुप नहीं रह सकतीं है और जब मौका मिलता है वह दूसरी महिला की चुगली करने में लग जाती हैं।

आज हम आपको कुछ चौंका देने वाली बातें बताने जा रहे हैं कि इस गॉसिपिंग की बीमारी से सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी भारी संख्या में जूझ रहे हैं। जिस तरह महिलाओं को गॉसिपिंग कर के बहुत अच्छा लगता है ठीक वैसे ही पुरुष भी काफी प्रसन्न होते हैं। कॉलेज हो या फिर ऑफिस इन दिनों सभी उम्र के पुरुष गॉसिपिंग करने या यूं कहे कि चुगली करने में आगे रहते हैं। जैसे आम महिलाएं कौन क्या पहन रहा है… क्या खरीद रहा है… कैसा दिख रहा है… इन्हीं फालतु बातों पर चर्चा कर के अपना समय व्यतित कर देती हैं। महिलाओं की गॉसिपिंग में हॉट टॉपिक टीवी सिरियल भी होते हैं, जिनके चर्चे तो खत्म ही नहीं होने का नाम लेते हैं।

आइए बताते हैं कि आखिर कैसे केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी गॉसिप करते हैं

एक रिसर्च के मुताबिक महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा गॉसिप करते हुए पाया गया है, लेकिन यह भी गौर करने वाली बात है कि महिलाओं के गॉसिप करने के मुद्दे पुरुषों से काफी अलग होते हैं।

महिलाएं जहां दूसरी महिलाओं के कपड़ों, उनके रहन-सहन और लुक्स पर गॉसिप करती नज़र आती हैं तो, वहीं पुरुष दूसरे पुरुषों की उपल्बधियां, पैसा और लग्जरी लाइफ के बारे में ज्यादा गॉसिप करते हैं।

दरअसल, गॉसिप एक बीमारी है जो कभी किसी को आगे नहीं बढ़ने दे सकती। चाहे महिला हो या पुरुष दोनों को इस गॉसिप नामक बीमारी से खुद को दूर रखना होगा तभी जाकर हम सभी को बीच मतभेद की भावना खत्म हो सकती है और फिर सबकी मदद से हमारे समाज का विकास भी तेज़ी से होगा।

गॉसिपिंग करने के फायदे

 

  1. वहीं दूसरी ओर, देखा जाए तो गॉसिपिंग से महिलाओं व पुरुषों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है जो बेहद जरूरी है आगे बढ़ने के लिए बताया गया है। जैसे –
  2. अगर आप गॉसिप करते हैं किसी के रहन-सहन को लेकर तो इसका मतलब है कि आप भी उस इंसान यानि कि जिसकी गॉसिप कर रहे हैं उसकी तरह आप भी जीवन व्यतित करना चाहते हैं। ऐसे में आप अच्छी ज़िंदगी जीने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता ज़रूर दिलाएगी।
  3. वहीं अगर आप गॉसिप कर रहे है किसी के लुक को लेकर तो जा जायज है कि आपके अंदर भी अच्छा दिखने का जोश आ जाएगा और आप पहले से ज्यादा खुद पर ध्यान देने लगेंगे जिससे आपका लुक वाकई में बहुत अच्छा हो जाएगा।
  4. यही नहीं, अगर आप किसी के बीच प्यार को देखकर गॉसिप कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप प्यार की तलाश कर रहे हैं और खुशहाल ज़िंदगी जीने के लिए आप भी प्यार को एक और मौका देना चाहते हैं। प्यार को लेकर की हुई आपकी गॉसिपिंग यह यकीन दिला सकती है कि प्यार कभी मरता नहीं… बस देर है उसे अपनाने की।