ग्रीन टी पीने का सही समय और बनाने की विधि

वजन कम करने के लिए लोग हर तरह के उपाय को अपना रहे हैं। ग्रीन टी उन्हीं उपायों में से एक है। एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी वजन को कम करने में सहायक है बल्कि शरीर से विषैले पदार्थ को भी बाहर निकालता है। यह एक ऐसी चाय है जिसे पीने से आप मधुमेह, कोलेस्ट्रोल और उच्च रक्तचाप को कंट्रोल में कर सकते हैं। आज इस लेख में हम ग्रीन टी पीने का सही तरीका बताएंगे। साथ आपको ग्रीन टी पीने का सही समय बताएंगे।

आज ग्रीन टी यानी हरी चाय के गुणों को देखते हुए इसके मांग बढ़ती जा रही है। महिला-पुरूष जो वजन कम करना चाहते हैं इसे हमेशा इस्तेमाल करते हैं। ग्रीन टी न केवल हृदय रोग होने की संभावनाओं को कम करने में सहायक है बल्कि कोलेस्ट्राल को कम करने के साथ ही शरीर के वजन को भी नियंत्रित करने में मददगार सिद्ध होती है। यही नहीं, ग्रीन टी में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और वजन कम करने में हेल्पफुल होते हैं।

इसके ढेर सारे फायदे होने की वजह से कई बार लोग इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने लगते हैं जो उनके स्वास्थ के लिए सही नहीं हैं। ग्रीन टीन ज्यादा पीने से शरीर की बीमारियां दूर हो या न हो शरीर के अन्य दूसरे रोग हो सकते हैं। इसलिए इस बात की जानकारी आपको होनी चाहिए कि एक दिन में आपको कितने कप ग्रीन टी पीना चाहिए ? इसके अलावा ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है ? और कब ग्रीन टी को पीना चाहिए ? इस लेख में हम आपको यह भी बताएंगे कि ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है?

एक दिन में आपको कितने कप ग्रीन टी पीना चाहिए ?

ज्यादा ग्रीन टी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ग्रीन टी के अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए दिन में केवल 2-3 कप ग्रीन टी पीना सही रहेगा। इसका अतिरिक्त सेवन आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है।

ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है?

ग्रीन टी को खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से परहेज करें। ज्यादा पुरानी ग्रीन टी को इस्ते माल न करें। क्योंधकि इसके लाभ आधे हो जाते हैं और कोशिश करें कि गर्म ग्रीन टी ही पिएं। ठंडी ग्रीन टी पीने से बॉड़ी को फायदा नहीं मिलता।

ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है ?

  1.  खाने के दो घंटा पहले और खाने के दो घंटा बाद ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है।
  2. सोने से दो घंटा पहले ही ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए।
  3. व्यायाम करने के एक घंटे पहले ग्रीन टी का सेवन करें।
  4. देर रात को ग्रीन टी पीने से बचें। इससे अनिद्रा की समस्या उत्पन हो सकती है।

अच्छी नींद के लिये घरेलू नुस्खे

ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है ?

सबसे पहले पानी को उबालिए फिर उसके बाद एक कप गर्म पानी में टी बैग डालिए। यह ध्यान दीजिए कि पानी ज्यादा उबला हुआ न हो। एक कप ग्रीन टी के लिए एक चम्मच ग्रीन टी पत्ती या एक टी बैग डालिए और उसको अच्छी तरह से मिलाइए फिर उसे ढक दें। दो मिनट बाद उस चाय को छान लें या फिर टी बैग को निकाल दें और पीयें।