कलौंजी खाने के फायदे और नुकसान

एंटी-आक्सीडेंट्स से भरपूर कलौंजी एक ऐसा मसाला है, जिसकी मदद से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। इसे कई तरह के व्यंजन करी, दाल, सब्जियों और समोसा में मिलाया जाता है। इसमें विटामिन, क्रिस्टलीय निगेलोन, एमिनो एसिड, सैपोनिन, फाइबर, प्रोटीन और फैटी एसिड जैसे तत्व पाये जाते हैं। इसके अलावा यह आयरन, सोडियम, कैल्शियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्रोत है।

कलौंजी खाने के फायदे – Kalonji ke fayde

मुंहासे से लड़ने का काम करे

कलौंजी से कई तरह की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ये कील-मुंहासों की समस्याओं में भी राहत पहुंचाता है। यदि आपको मुंहासों की समस्या है, तो आप दिन में दो बार अपने चेहरे पर कलौंजी का तेल लगाइए दाग और मुंहासे गायब हो जाएंगे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक

कलौंजी डायबिटीज से सुरक्षा देता है। यदि आप मधुमेह के मरीज हैं तो कलौंजी का तेल डायबिटीज को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। काली चाय में कलौंजी का तेल मिलाकर पीजिए। आपको बहुत ही जल्दी फर्क दिखाई देगा।

मेमोरी बढ़ाता है और अस्थमा को दूर करता है

कलौंजी खाने के फायदे की बात करें तो कलौंजी का इस्तेमाल दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। थोड़ा सा शहद के साथ कलौंजी के बीज स्मृति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा कलौंजी अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है।

सिरदर्द को दूर करे

आज के समय में सबसे आम शहरी समस्याओं में से एक सिरदर्द है। अगर आप भी सिरदर्द की समस्या से पीड़ित हैं, तो आप दवाई खाने के बजाय, अपने माथे पर कलौंजी का तेल लगाइए। बहुत जल्दी सिरदर्द गायब हो जाएगा।

वजन को कम करने में सहायक क्लौंजी का तेल

जो लोग डाइट पर होते हैं उनके लिए गर्म पानी, शहद और नींबू का संयोजन बहुत ही अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका और फायदा यदि आपको चाहिए, तो इसमें चुटकीभर कलौंजी का बीज डालिए। वजन घटाने के लिए बहुत ही तेज फायदा देगा। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का दावा है कि कलौंजी के बीज एक चमत्कार घटक है, जो अतिरिक्त किलो को घटाने में मदद करता है।

घुटनों का दर्द

कलौंजी के तेल का इस्तेमाल बहुत सालों से घुटनों के दर्द के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। घुटनों में दर्द हो तो आधा चम्म च कलौंजी का तेल, सिरका 1 कप और 2 चम्ममच शहद मिलाकर के दिन में दो बार लगा कर हल्के, हाथों से मालिश करें।

उच्च रक्तचाप

जो लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं वो लोग इसे नियंत्रण में रखने के लिए गर्म पानी के साथ कलौंजी तेल के आधा चम्मच मिलाकर पी सकते हैं।

किडनी स्टोन

गुर्दा की पथरी या किडनी स्टोन एक आम शहरी समस्या है। ऐसा कहा जाता है कि गर्म पानी में कलौंजी तेल के आधा चम्मच और दो चम्मच शहद लेने से किडनी दर्द, स्टोन और संक्रमणों से छुटकारा पाने में सहायता मिल सकती है। लेकिन आपको उचित आहार लेने के लिए डॉक्टर से परामर्श करने की भी आवश्यकता है।

कफ या सर्दी में लाभकारी

अगर आपको कफ या सर्दी की समस्या है तो कलौंजी के तेल का इस्तेमाल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। आधा चम्म च कलौंजी तेल, 1 कप गरम पानी और उसमें 2 चम्म।च शहद मिला कर दिन में दो बार पियें। बहुत ही फायदा मिलेगा।

कलौंजी के अन्य फायदे

इसके अलावा कलौंजी खून में विषाक्त पदार्थों को साफ करने का काम करता है। यह प्रतिरक्षा को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपके दांत मजबूत होते हैं।

नोट: यूं तो कलौंजी के तेल और बीज के बहुत फायदे हैं लेकिन आप इसके इस्तेमाल से पूर्व चिकित्सक से परामर्श ले लें तो बेहतर रहेगा।

कलौंजी के नुकसान – Kalonji ke nuksan

1. गर्भावस्था में कलौंजी के इस्तेमाल से बचना चाहिए, वरना गर्भपात होने की आशंका बढ़ जाती है।
2. हाई ब्लड प्रेशर की दवा खाने वाले लोगों को कलौंजी खाते समय सावधानी बरतनी चाहिए। 3. जिन महिलाओं को मासिक धर्म बहुत ही ज्यादा होता है उन्हें भी कलौंजी खाने से बचना चाहिए।
4. अमाशय में जलन और पित्त दोष वाले लोग भी कलौंजी खाने से बचें।