12 फल व सब्जियां जिसमें चिपकते हैं कीटनाशक

हमारे जीवन में सब्जियों और फलों का अपना एक अलग ही महत्व है। यह पूरी तरह से हमारे शरीर को स्ट्रांग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। यूं तो सब्जियां व फल की गिनती पौष्टिक आहारों में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गुणों का भंडार कहे जाने वाली सब्जियां व फलों के सतह पर भी चिपके रहते हैं कीटनाशकों के अंश जो शायद ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।

बता दें कि खेती के दौरान फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए अलग-अलग तरह के कीटनाशक दवाईयों का इस्तेमाल किया जाता हैं और फिर जाकर यही सब्जियां और फल बाजारों में बेचे जाते हैं जिन्हें हम घर लाकर पका कर खाते हैं।
आज हम आपको वह 12 सब्जियों और फलों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्हें अच्छी तरह से धोकर खाना व पकाना बहुत ज़रूरी मानी जाती है –

  1. स्ट्रॉबेरी
  2. पालक
  3. आड़ू
  4. सेब
  5. शफ़तालू
  6. नाशपाती
  7. चेरी
  8. अंगूर
  9. अजवाइन की पत्तियां
  10. टमाटर
  11. लाल मिर्च और
  12. आलू

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक जब 2015 में स्ट्रॉबेरी के 706 नमूनों की जांच की गई थी, तब उसमें करीब 40 फीसदी में 70 अलग-अलग किस्म के कीटनाशक पाए गए थे। यही नहीं, यूरोप में यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (एफ्सा) के रिपोर्ट की मानें तो 84 हजार से ज्यादा खाने के नमूनों में से 43.9 फीसदी में कीटनाशकों के अवशेष पाए गए हैं, हालांकि उनकी मात्रा खतरनाक स्तर की नहीं थी।

कीटनाशकों के कारण हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कई तरह के कीटनाशकों के एक साथ संपर्क में आ जाने से उसका ‘कॉकटेल असर’ भी हो सकता है, जो आपकी जोखिम को बढ़ा देता है।
इन कीटनाशकों की वजह से ना सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों में भी दिमाग़ के विकास को प्रभावित करता है और साथ ही हॉर्मोन की समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

सब्जियों और फलों से कीटनाशकों को कैसे हटाए

  1. सबसे पहले फल और सब्जियों को रगड़ रगड़कर धोएं ताकि उसमें चिपकी कीटनाशक दूर हो सके।
  2. फलों व सब्जियों के छिलके को उतारकर भी आप कीटनाशकों की मात्रा आप कम करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि इससे फाइबर और दूसरे विटामिन के कम हो जाने का नुकसान भी है।

दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको फल व सब्जियां खाने से डरा नहीं रहा है बल्कि आपको सचेत कर रहा है कि आप जब भी इन्हें, खासकर के यह 12 सब्जियां व फलों को खाएं तो सावधानी ज़रूर बरतें ताकि आप कभी बीमार नहीं पड़े और आप एक स्वस्थ जीवन जीएं।
स्वस्थ जीवन ही खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। आप स्वस्थ है तभी आप खुश रह सकते हैं इसलिए हमारे लिए बेस्ट यही होगा कि हम सब जमकर सब्जियों व फलों का आनंद उठाएं लेकिन सही तरीके से।