मछली खाने के नुकसान आपकी सेहत के लिए

दोस्तों आप ने मछली खाने के फायदे के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन आज हम आपको मछली खाने के नुकसान के बारे में जानकारी देंगें। मछली खाने में अच्छी लगती है, साथ ही इसके बहुत से ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसमें मौजूद जरूरी तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 होता है।

मछली से केवल दिल ही नहीं बल्कि दिमाग भी तेज होता है। इसके अलावा मछली बालों, उच्च रक्तचाप, कैंसर आदि के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मछली के इतने फायदे होने के बाद भी इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। मछली का सेवन बारिश में करने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बढने लगते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं मछली खाने के नुकसान के बारे में।

मछली खाने के नुकसान – Machli khane ke nuksan hindi me

#1 ह्रदय रोग का खतरा

दस दिन से अधिक स्टोर की हुई मछली खराब हो जाती है। मछली को ज्यादा दिनों तक सही रखने और बैक्टीरिया को कंट्रोल करने के लिए सल्फाटेस और पोलिफोस्पाटेस जैसे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है। इससे साँस लेने में कठिनाई और ह्रदय रोग का खतरा पैदा होता है।

#2 जल प्रदुषण का खतरा

बारिश के मौसम में जल प्रदुषण का खतरा बना रहता है। ऐसे में मछली का सेवन करने से टाइफाइड, पीलिया और डायरिया जैसी बिमारियों का खतरा बना रहता है। बरसात में समुद्र और तलाब दोनों में गंदगी बढने की संभावना अधिक होती है और यदि आप मछली का सेवन कर रहें है तो उसे अच्छे से साफ़ करके और अच्छे से पका कर खाएं।

#3 मधुमेह का खतरा

मछली का अधिक सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बना रहता है। मछली में पाएं जाने वाले विषाक्त पदार्थ पायें जाते हैं, जो मधुमेह के खतरे को बढ़ाते हैं। जब हम मछली का सेवन करते हैं तब यह पदार्थ हमारे लिवर में जमा होने लगता है। इससे मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।

#4 गर्भवती महिलाओं के लिए मछली के नुकसान

मछली खाने के नुकसान की बात करें तो गर्भवती महिलाओं, नर्सिंग महिलाओं और गर्भधारण कर रही महिलाओं को मछली का सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए। यह बच्चों की तंत्रिका तंत्र के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकती है।

#5 दूध के बाद मछली का सेवन हानिकारक

मछली का सेवन करने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। माना जाता है कि मछली के बाद दूध पिने से आपकी त्वचा पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। मसालेदार मछली का सेवन करने के बाद पाचन संबंधी समस्या होने की भी अंशका होती है।

मछली का सेवन दही के साथ करना भी हानिकारक हो सकता है।

#6 गंभीर बीमारी में

मछली का सेवन उचित मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए लाभकारी होता है। लेकिन यदि आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही मछली का सेवन करना चाहिए।