मांसपेशियों में दर्द से उपचार के लिए आहार

कई बार मांसपेशियों में दर्द हमें बेचैन कर देती है। यह एक आम बीमारी है जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। अगर मांसपेशियों में दर्द के कारण की बात की जाए, तो शरीर के एक या अधिक क्षेत्रों में मांसपेशियों में तनाव, शारीरिक गतिविधि के दौरान मांसपेशियों का ज्यादा उपयोग करना और व्यायाम करते समय मांसपेशियों का घायल होना आदि शामिल है। अब आइए मांसपेशियों में दर्द से उपचार के बारे में जानते हैं।

मांसपेशियों में दर्द से उपचार के लिए आहार

कॉटेज पनीर

कॉटेज पनीर एक अनोखा डेयरी उत्पाद है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट में कम है और प्रोटीन में समृद्ध है। कॉटेज पनीर प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम जैसे खनिज पाए जांते है, जो निरंतर अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, सेलेनियम और राइबोफ्लेविन भी शामिल है। मांसपेशियों में दर्द की समस्या में आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप इसे ब्रेकफास्ट या फिर लंच में भी खा सकते हैं।

चेरी

शरीर के लिए चेरी के लाभों बहुत से लाभ हैं। इसमें पोटेशियम, कैरोटीनॉइड और मेलेटोनिन में समृद्ध पौष्टिक पदार्थ हैं। इसके अलावा, चेरी एक उच्च फाइबर भोजन और उत्कृष्ट विटामिन सी का स्रोत भी है। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स है जो मांसपेशियों में दर्द को कम करने में मदद करता है। रिसर्च में पता लगाया है कि चेरी का तीखा जूस आपके नींद की समस्या को भी कम कर सकता है।

ड्राई फ्रूट और बीज

विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर ड्राई फ्रूट्स खाने से तुरंत उर्जा मिलती है। ड्राई फ्रूट का शरीर पर बहुत फायदा होता है। यह फाइबर विटामिन बी, विटामिन ई, आयरन, जस्ता, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों का स्रोत माना जाता है। नट्स और बीज आपके सूजन को कम करने के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड, मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन, पर्याप्त हाइड्रेशन के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स और इम्यून को बूस्ट करने के जिंक प्रदान करता है।

नट्स और बीजों को भी शाकाहारी के लिए प्रोटीन और फाइबर का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। अगर आपके मांशपेशियों में दर्द रहता है और आप मसल्स बनाना चाहते हैं तो नट्स और बीज का जरूर सेवन कीजिए।

शहद

एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर शहद में आपके इम्यून को बढ़ाने में सहायता करता हैं। शहद में आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं। प्रोटीन और विटामिन, फ्लेवोनोइड और अमीनो फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत होने के अलावा शहद हृदय स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसके अलावा यदि आपके मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर आप हमेशा थकान महसूस करते हैं और इस चीज से बचाना है तो आपको शहद का सेवन करना चाहिए। शहद हमारे शरीर को एनर्जी देता है और थकान को दूर करता है।

पालक

पालक वसा और कोलेस्ट्रॉल में बहुत ही कम होता है। पत्तेदार सब्जी से मिलने वाले फायदों के कारण डॉक्टर द्वारा पालक खाने की सलाह हमेशा दी जाती है। इसके अलावा पालक नियासिन और जिंक से भरपूर है, साथ ही साथ यह प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के, थियामिन, विटामिन बी 6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, तांबे और मैंगनीज का भी स्रोत है। जिन लोगों के मांसपेशियों में दर्द रहता है या जो लोग अपने मांसपेशियों की मरम्मत करना चाहते हैं, उन्हें पालक का जरूर सेवन करना चाहिए। इसे लोकप्रिय सुपरफूड का दर्जा दिया गया है।

यह एंटीऑक्सिडेंट पावरहाउस आपके शरीर में मुक्त कणों से लड़ता है। यह न केवल कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को रोकता है, बल्कि व्यायाम के बाद आपके मसल्स को भी आराम देता है।

हल्दी

वैसे भारत में प्राचीन समय से प्रयोग में लाई जा रही हल्दी जहां एक ओर सेहत तथा खाने का स्वाद और रंग बढ़ा देती है, वहीं इसका उपयोग सौंदर्य वृद्धि और त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी मदद करती है।

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होने की वजह से पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटाइड आर्थराइटिस के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा यह कैंसर की रोकथाम, मस्तिष्क संरक्षण, पाचन सुधार और इम्यून को बूस्ट करने का काम करता है। इसका एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मांसपेशियों के दर्द को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह मसल्स की मरम्मत भी करता है।

सैल्मन मछली

सैल्मन मछली से हमें कई तरह पौष्टिक लाभ मिलते हैं। सैल्मन मछली न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि यह हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है, मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है, और बाल और त्वचा को स्वस्थ रखता है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन मछली मांसपेशियों को बनाने और उसकी मरम्मत करने का काम करता है। ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर सैल्मन में प्रोटीन, विटामिन बी, पोटेशियम और सेलेनियम से भरपूर है, जो हमें कई तरह के रोगों से बचाने में भी मदद करती है।

शकरकंद

अपनी जिंदगी में आपने शकरकंद जरूर खाया होगा लेकिन क्या आप इसके फायदों से अवगत हैं। शकरकंद न केवल प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता बल्कि यह सूजन को कम करने और पाचन में सुधार करने में भी सहायता करता है। शकरकंद कैंसर, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और गठिया से भी आपकी रक्षा करता है।

इन सबके अलावा यदि आपके मांशपेशियों में दर्द है तो आप नियमित रूप से शकरकंद का सेवन कीजिए। अगर आप जिम करने के बाद इसका सेवन करते हैं या फिर इसे अपने मील में शामिल करते हैं तो यह आपके मांशपेशियों में दर्द से छुटकारा दिलाने में बहुत ही मदद करेगा। यह आपके शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए बीटा कैरोटीन और विटामिन सी का महान स्रोत है।

ग्रीन टी

सुस्ती और थकान दूर करने व शरीर को तरोताजा करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। वैसे स्वास्थ्य के लिहाज से भी ग्रीन टी के बहुत ही फायदे हैं। यह एथोरोसलेरोसिस और हृदय रोग का खतरा कम करता है।

इसके अलावा यह बढ़े हुए रक्तचाप को कम करता है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने तथा गठिया के मामलों में सूजन को कम करने में मदद करता है। वैसे ग्रीन टी को ज्यादातर लोग मोटापे या वजन को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसका एक फायदा और है। एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ग्रीन टी आपके मसल्स के दर्द को कम करने में भी मदद करता है।