साबुत अनाज के फायदे

आज हम साबुत अनाज के फायदे के बारे में बात करेगें। जिसमें जस्ता, सेलेनियम, तांबा, लौह, मैगज़ीन और मैग्नीशियम आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, और विटामिन बी भी शामिल होते हैं। शरीर के लिए जो जरूरी पोषक तत्व आवश्यक होते हैं, वो सारे तत्व साबुत अनाज में शामिल होते हैं। इसमें रेशा भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका सबसे अच्छा विकल्प है गेंहू का दलिया।

साबुत अनाज को कार्बोहाइड्रेट का भंडार माना जाता है, जो सेहत के लिए सर्वोत्तम होता है। साबुत अनाज में फाइबर होने के कारण यह हमारे पेट में बनने वाल गैस की प्रक्रिया को कम कर देता है। साबुत अनाज वजन को कम करने में सहायक होता ही है, साथ में इसका सेवन करने से मधुमेह, पेट का कैंसर और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों की संभावना भी कम होती है और इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। आज हम जानेगे कि किस प्रकार साबुत अनाज हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

साबुत अनाज के फायदे

1. सेहत से भरपूर

साबुत अनाज में भरपूर पोषण मौजूद होने के कारण यह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में जस्ता, सेलेनियम, तांबा, लौह, मैगज़ीन और मैग्नीशियम आदि शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, और विटामिन बी पायें जाते हैं।

2. मधुमेह की संभावना कम होती है

जो लोग फाइबर युक्त साबुत अनाज का नियमित रूप से सेवन करते हैं उनमें मधुमेह अर्थात डायबिटीज जैसी घातक बीमारी की संभावना कम होती है। साबुत अनाज का सेवन करने से शरीर में इन्सुलिन की सेंसिटिविटी बेहतर रहती है।

3. गैस से राहत

साबुत अनाज में मौजूद फाइबर के अंश पेट में गैस बनने वाली प्रक्रिया को कम करने में सहायक होते हैं। इससे हमारा पेट दुरुस्त रहता है साथ ही यह हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं।

4. प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट

साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है। साबुत अनाज का सेवन करने से मधुमेह, पेट का कैंसर और उच्च रक्तचाप जैसे रोगों का खतरा कम होता है। इसके साथ इसमें रेशा भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

5. वजन कम करे

जो लोग अपने वजन से परेशान हैं या जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं, उनके लिए साबुत अनाज का सेवन बहुत ही हितकारी है। साबुत अनाज का सेवन करने से वजन नियंत्रण में रहता है। जिसक कारण हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

6. पाचन को मजबूत करे

साबुत अनाज में गेंहू का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। गेंहू में फाइबर और विटामिन बी कॉमप्लेक्स होता है। साबुत वीट ब्रेड, रोटी या गेंहू के आटे से बना हुआ कोई भी व्यंजन हमारे शूगर लेवल को कंट्रोल में करता है। बाजरे द्वारा बना हुआ व्यंजन खाने से एनीमिया से बचाव होता है और साथ ही खून बढ़ता है। जौ का सेवन लीवर के लिए फायदेमंद होता है और यह हमें ह्रदय रोगों से भी बचाता है।